[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर एक महीने बाद फिर खुला AC Waiting Hall, यात्रियों को दोबारा मिलने लगी आराम की सुविधा

एक महीने बाद फिर खुला AC Waiting Hall, यात्रियों को दोबारा मिलने लगी आराम की सुविधा

0
एक महीने बाद फिर खुला AC Waiting Hall, यात्रियों को दोबारा मिलने लगी आराम की सुविधा

मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट :

पूर्व रेलवे मालदा डिवीजन के जमालपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर करीब एक महीने बाद रेल यात्रियों को फिर से प्रथम श्रेणी वातानुकूलित प्रतीक्षालय में ठहरने की सुविधा मिलने लगी है. इस सुविधा के दोबारा शुरू होने से यात्रियों में राहत और खुशी देखी जा रही है.

जमालपुर स्टेशन पर यह सुविधा पे एंड यूज पैटर्न पर उपलब्ध कराई जा रही है. यात्रियों को वातानुकूलित प्रतीक्षालय में एक घंटे बैठने के लिए 10 रुपए का भुगतान करना होगा. प्रथम श्रेणी के अलावा स्लीपर क्लास में यात्रा करने वाले यात्री भी अपना टिकट दिखाकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.

पुरुष और महिला यात्रियों के लिए अलग प्रतीक्षालय

जमालपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर प्रथम श्रेणी के दो अलग-अलग प्रतीक्षालय बनाए गए हैं. इनमें एक पुरुष यात्रियों के लिए और दूसरा महिला यात्रियों के लिए है. दोनों प्रतीक्षालयों में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्नैक्स. नमकीन. बिस्किट और अन्य जरूरी सामान भी उपलब्ध कराया गया है.रेलवे सूत्रों के अनुसार इन प्रतीक्षालयों का संचालन संवेदक के माध्यम से किया जा रहा है. यानी प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय का निजीकरण किया गया है और निजी एजेंसी द्वारा इसका संचालन किया जा रहा है.

घाटे के कारण बंद हुई थी सुविधा

जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल को पहले के संवेदक ने इस सुविधा को रेलवे को सरेंडर कर दिया था. संवेदक का कहना था कि प्रतीक्षालय संचालन घाटे का सौदा साबित हो रहा है. इसके बाद लगभग एक महीने तक यात्रियों को AC प्रतीक्षालय की सुविधा नहीं मिल सकी.अब रेलवे की ओर से अधिकृत जानकारी दी गई है कि नए संवेदक के माध्यम से दोनों प्रतीक्षालयों को फिर से शुरू कर दिया गया है. इससे खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी.

24 घंटे में करीब छह दर्जन ट्रेनों का होता है परिचालन

जमालपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पूर्व रेलवे का एक महत्वपूर्ण स्टेशन माना जाता है. यहां से हर दिन लगभग 6 दर्जन यात्री ट्रेनों का परिचालन होता है. बड़ी संख्या में यात्री यहां से सफर करते हैं.ऐसे में वातानुकूलित प्रतीक्षालय की सुविधा शुरू होने से यात्रियों को गर्मी और भीड़ के बीच आरामदायक इंतजार की सुविधा मिल सकेगी. खासकर गर्मी के मौसम में यह सुविधा यात्रियों के लिए काफी राहत देने वाली साबित होगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel