[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर Munger News : रेकी के लिए एक ही मोटसाइकिल का इस्तेमाल करना बाइक चोर रेलकर्मी के लिए बनी मुसीबत

Munger News : रेकी के लिए एक ही मोटसाइकिल का इस्तेमाल करना बाइक चोर रेलकर्मी के लिए बनी मुसीबत

0
Munger News : रेकी के लिए एक ही मोटसाइकिल का इस्तेमाल करना बाइक चोर रेलकर्मी के लिए बनी मुसीबत

प्रतिनिधि, जमालपुर रेल पुलिस जमालपुर द्वारा मंगलवार को अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया गया. इस दरमियान मोटरसाइकिल चोरी करने वाला रेल इंजन कारखाना जमालपुर के एमटीएस शॉप में काम करने वाले मुंगेर के शादीपुर निवासी रेलकर्मी आनंद कुमार को गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बेच देने वाले गैरेज संचालक शहनवाज उर्फ पप्पू को गिरफ्तार किया गया. वास्तव में रेलकर्मी किस मोटरसाइकिल की चोरी करनी है, इसकी पहले रेकी करता था और इस सिलसिले में वह अपना लाल और सफेद रंग की मोटरसाइकिल लेकर उसे स्थान पर स्टैंड कर देता था, जहां से उसे मोटरसाइकिल चोरी करनी होती थी. इसी मोटरसाइकिल ने रेल पुलिस को आनंद कुमार तक पहुंचा दिया. पुलिस ने जब मोटरसाइकिल चोरी की आधा दर्जन घटनाओं का सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किया, तब पता चला कि जहां-जहां से मोटरसाइकिल चोरी हुई है. उस स्थान पर एक विशेष नंबर वाली मोटरसाइकिल भी लगी हुई रहती है. इसके बाद एक फुटेज के आधार पर इस मोटरसाइकिल का नंबर निकाला गया और उसे नंबर के आधार पर अनुसंधान किया गया. अनुसंधान के क्रम में पाया गया कि रेल कारखाना जमालपुर से गायब होने वाली चार मोटरसाइकिल तथा जमालपुर स्टेशन से गायब होने वाली दोनों मोटरसाइकिल की चोरी के दिन रेल कर्मी आनंद कुमार की मोटरसाइकिल उसे स्थल पर थी. जिसके बाद आनंद कुमार को दबोचा गया और उसका मोबाइल को जब्त कर जब मोबाइल की जांच की गयी, तो उसके मोबाइल में उन तमाम मोटरसाइकिल का फोटो मिला, जिसकी चोरी की गयी थी. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उससे गहन पूछताछ आरंभ की और पूछताछ के क्रम में रेलकर्मी आनंद टूट गया तथा पुलिस के सामने मोटरसाइकिल चोरी में शामिल अन्य लोगों का नाम बता दिया. यह भी बता दिया कि कौन सी मोटरसाइकिल कहां है. दूसरी तरफ मुंगेर क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक के यहां तैनात एक होमगार्ड के जवान की मोटरसाइकिल 17 जुलाई को चोरी हुई थी, जिसको लेकर मोटरसाइकिल चोरी की घटना का पर्दाफाश करना पुलिस के लिए एक चुनौती बन गयी थी. इस मामले में उक्त होमगार्ड पवन कुमार ने बताया कि उसकी चोरी की मोटरसाइकिल का पुर्जा पुर्जा खोल दिया गया है और केवल उसका चेचिस नंबर रेल पुलिस को बरामद हुआ है. इस संबंध में रेल थाना अध्यक्ष स्वराज कुमार ने बताया कि मंगलवार को गिरफ्तार मोटरसाइकिल चोर गिरोह के दोनों सदस्यों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel