[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय : वित्तीय वर्ष 2026-27 को लेकर 1070 करोड़ 45 लाख 38 हजार 177 घाटे का बजट

मुंगेर विश्वविद्यालय : वित्तीय वर्ष 2026-27 को लेकर 1070 करोड़ 45 लाख 38 हजार 177 घाटे का बजट

0
मुंगेर विश्वविद्यालय : वित्तीय वर्ष 2026-27 को लेकर 1070 करोड़ 45 लाख 38 हजार 177 घाटे का बजट

सिंडिकेट बैठक में एमयू के वित्तीय बजट सहित अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा

फोटो संख्या –

फोटो कैप्शन – 2. मुंगेर विश्वविद्यालय में आयोजित सिंडिकेट की बैठक

प्रतिनिधि, मुंगेर

——————–

मुंगेर विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सभागार में गुरुवार को सिंडिकेट की बैठक आयोजित की गयी. जिसमें एमयू के वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिये 1070 करोड़ 45 लाख 38 हजार 177 के घाटे के बजट सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गयी. अध्यक्षता कुलपति प्रो संजय कुमार ने की.

सिंडिकेट बैठक में 11 फरवरी को आयोजित वित्त समिति, 30 जनवरी को आयोजित वरिष्ठता एवं वेतन निर्धारण समिति, 31 जनवरी को आयोजित पद सृजन, समायोजन एवं पुष्टि समिति, 6 फरवरी को आयोजित शैक्षणिक परिषद की बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गयी. जिसके बाद डॉ. नीलू शर्मा, सहायक प्राध्यापक (सीनियर स्केल), मनोविज्ञान विभाग, बीआरएम कॉलेज, मुंगेर को छह माह के शिशु देखभाल अवकाश, बीएसयूएससी, पटना की अनुशंसा पर विश्वविद्यालय के अंतर्गत नियुक्त प्राचार्यों को छह माह का जॉइनिंग समय विस्तार देने, चयन समिति की अनुशंसा के आधार पर डॉ. कमल किशोर सिन्हा (सेवानिवृत्त), आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर को समयबद्ध प्रोन्नति योजना के अंतर्गत रीडर पद से प्रोफेसर पद पर पदोन्नति दी गई. इसके साथ ही डॉ. रूबी कुमारी (सेवानिवृत्त), जमालपुर कॉलेज, जमालपुर को समयबद्ध प्रोन्नति योजना के अंतर्गत व्याख्याता पद से रीडर पद पर पदोन्नति, विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत संविदा कर्मियों के 11 माह के अनुबंध नवीनीकरण, अतिथि संकाय के पश्चात अनुमोदन (पोस्ट फैक्टो) नवीनीकरण, अतिथि संकायों की सेवा नवीनीकरण, यूजी सेमेस्टर-5 के छात्रों हेतु 4 क्रेडिट इंटर्नशिप पाठ्यक्रम के नियमों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गयी.

1070.45 करोड़ के बजट पर भी हुई चर्चा

सिंडिकेट बैठक के दौरान एमयू के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा की गयी. जिसमें बताया गया कि एमयू द्वारा वित्तीय वर्ष के लिए कुल 1070 करोड़ 45 लाख 38 हजार 177 घाटे का बजट तैयार किया गया है. बताया गया कि विश्वविद्यालय का कुल बजट 1098 करोड़ 72 लाख 47 हजार 542 रुपये का है. जिसमें विश्वविद्यालय की आमदनी कुल 28 करोड़ 27 लाख 9 हजार 365 रुपये है. जिससे वित्तीय वर्ष में एमयू का बजट 1070 करोड़ 45 लाख 38 हजार 177 घाटे का है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel