[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर MUNGER : श्रीश्री108 अखंड रामधुन यज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

MUNGER : श्रीश्री108 अखंड रामधुन यज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

0
MUNGER : श्रीश्री108 अखंड रामधुन यज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

तारापुर, मुंगेर से संजय वर्मा की रिपोर्ट :

तारापुर प्रखंड के नवटोलिया में गुरुवार को युवा संघ सेवा समिति के तत्वावधान में श्री श्री 108 अखंड रामधुन यज्ञ एवं कलश शोभा यात्रा का आयोजन धूमधाम से शुरू हुआ. सजे-धजे रथ, सिर पर कलश लिए महिलाओं की कतार और भजन-कीर्तन से पूरा शहर भक्तिमय हो गया, सुबह 11 बजे उल्टा स्थान महादेव मंदिर से निकली कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं और मुख्य बाजार होते हुए यात्रा जखराज बली के प्रांगण में पहुंचकर संपन्न हुई. जहां शाम साढे पांच बजे से अखंड रामधुन यज्ञ का शुभारंभ किया गया.भक्ति और परंपरा का संगम कलश यात्रा में महिलाएं लाल, पीली, नारंगी और गुलाबी साड़ियों में सजी थीं. सिर पर मिट्टी के कलश में आम के पत्ते और जल रखकर वे भजन-कीर्तन करती हुईं चल रही थीं. यात्रा में ‘जय श्री राम’ के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. कई बच्चियों ने भी ‘जय श्री राम’ पट्टा बांधकर यात्रा में हिस्सा लिया. युवा संघ सेवा समिति के मुकेश यादव ,टेम्पो यादव ,बीडियो कुमार ,फुलेश्वर तांती आदि ने बताया कि यह यज्ञ क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि के लिए आयोजित किया गया है. आयोजन 7 मई से शुरू होकर 8 मई को समापन होगा ,

रथ और कलश यात्रा बनी आकर्षण का केंद्र

आगे-आगे रंग-बिरंगे फूलों और झालरों से सजा रथ चल रहा था, जिसमें राम एवं सीता की झांकियां सजाई गई थीं. रथ के पीछे सैकड़ों महिलाएं लाल, पीली, नारंगी साड़ियों में सिर पर कलश रखकर चल रही थीं. कलश पर आम के पत्ते और जल रखा गया था। यात्रा में शामिल लोगों ने ‘जय श्री राम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारे लगाए. कई श्रद्धालु पीले कुर्ता-पाजामा और गले में अंगवस्त्र डालकर यात्रा में शामिल हुए. बच्चों और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.यात्रा के दौरान भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था के लिए स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवक तैनात रहे. आयोजकों ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम के साथ-साथ सांस्कृतिक परंपराओं को भी जीवित रखने का प्रयास किया गया है.

समस्त ग्रामवासियों ने किया सहयोग

आयोजकों ने कहा कि नवटोलिया के समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से यह धार्मिक अनुष्ठान हो रहा है. कलश यात्रा के बाद यज्ञ मंडप में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रामधुन शुरू हुई. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने आयोजन को सफल बनाया. स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता भी मजबूत होती है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel