[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर प्रेम वाॅरियर्स ने क्रिकेट टूर्नामेंट में घोरघट हीरोज को किया पराजित

प्रेम वाॅरियर्स ने क्रिकेट टूर्नामेंट में घोरघट हीरोज को किया पराजित

0
प्रेम वाॅरियर्स ने क्रिकेट टूर्नामेंट में घोरघट हीरोज को किया पराजित

बरियारपुर. युवाओं द्वारा नवनिर्मित घोरघट के मैदान में जीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का दस दिवसीय खेल रविवार से आरंभ हुआ. इसमें पहला मैच घोरघट हीरोज व प्रेम वारियर्स इलेवन खेला गया. क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेवी मिथिलेश मंडल व बरियारपुर पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार ने संयुक्त रूप से किया. समाजसेवी ने कहा कि क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि धैर्य, अनुशासन व टीम वर्क की सबसे बड़ी पाठशाला है. इस तरह के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है. पुलिस अवर निरीक्षक ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि निर्भय होकर आयोजन करें. उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि मैदान में उतरते समय अपने भीतर के डर को पीछे छोड़े और केवल जीत के संकल्प के साथ खेलें. पहले मैच में घोरघाट हैरिस ने टॉस जीतकर प्रेम वॉरियर्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. प्रेम वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 9 विकेट खोकर 113 रन का स्कोर बनाया. जिसमें शिवम कुमार ने 25 बॉल पर छह छक्का व एक चौका के साथ सर्वाधिक 56 रन बनाया. घोरघाट वेरियस के गेंदबाज छोटू कुमार ने तीन ओवर में 21 रन देकर दो विकेट प्राप्त किया. जवाब में खेलने उतरी घोरघाट वॉरियर्स ने 12 ओवर में 8 विकेट होकर मात्र 112 रन बना सकी. अभिषेक कुमार ने 23 बॉल पर दो चौका व चार चक्का की मदद से कल 37 रन बनाया. प्रेम वॉरियर्स टीम के खिलाड़ी शिवम कुमार को 56 रन बनाने व दो विकेट प्राप्त करने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. मैच के अंपायर साकेत कुमार व लकी यादव थे. मौके पर दिवाकर, रोशन, बॉबी, अभिषेक, गौतम, सौरव, सुमन, साकेत, विशाल, छोटू, संतोष सहित सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel