[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर आज से होगी पीजी सेमेस्टर-2 की प्रायोगिक परीक्षाएं

आज से होगी पीजी सेमेस्टर-2 की प्रायोगिक परीक्षाएं

0
आज से होगी पीजी सेमेस्टर-2 की प्रायोगिक परीक्षाएं

मुंगेर. एमयू द्वारा सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-2 की प्रायोगिक परीक्षाएं 12 अगस्त सोमवार से ली जायेगी. जिसके लिये विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा सूचना जारी कर दी गयी है. परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि उक्त सत्र की प्रायोगिक परीक्षाएं 12 से 22 अगस्त तक ली जायेगी. जो संबंधित पीजी सेंटर और पीजी विभागों में ली जायेगी. जबकि सभी विभागों व पीजी सेंटरों को 24 अगस्त का प्रायोगिक परीक्षा का अंकपत्र विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

18 अगस्त तक पीजी सेमेस्टर-1 के लिये आवेदन की तिथि

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने 20 पीजी विभाग तथा 6 पीजी सेंटर में सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर 8 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. एमयू के नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय के 20 पीजी विभाग सहित आरडी एंड डीजे कॉलेज, कोशी कॉलेज, खगड़िया, केएसएस कॉलेज, लखीसराय, आरडी कॉलेज, शेखपुरा, एसकेआर कॉलेज, बरबीधा तथा केकेएम कॉलेज, जमुई पीजी सेंटर में सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर में नामांकन को लेकर 8 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. जिसमें विद्यार्थियों को 18 अगस्त का समय दिया गया है. इस दौरान एमयू के पीजी विभाग व पीजी सेंटर में नामांकन को इच्छुक विश्वविद्यालय के यूएमआइएस पोर्टल पर 700 रुपये का आवेदन शुल्क जमा कर नामांकन के लिये आवेदन कर सकते हैं.

14 अगस्त तक बीसीए व बीबीए के लिये आवेदन

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने सत्र 2024-27 बीसीए सेमेस्टर-1 तथा बीबीए सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आवेदन की प्रक्रिया 8 अगस्त से आरंभ की गयी है. जिसमें विद्यार्थियों को 14 अगस्त तक का समय दिया गया है. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि उक्त सत्र के विद्यार्थी विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर 1000 रुपये का आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा कर उक्त सत्र में नामांकन के लिये आवेदन कर सकते है. वहीं आवेदन के पश्चात नामांकन के लिये विद्यार्थी अपने संबंधित कॉलेज में संपर्क करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel