[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर कल से 23 केंद्रों पर आरंभ होगी स्नातक पार्ट-2 के ऑनर्स विषयों की स्थगित परीक्षा

कल से 23 केंद्रों पर आरंभ होगी स्नातक पार्ट-2 के ऑनर्स विषयों की स्थगित परीक्षा

0
कल से 23 केंद्रों पर आरंभ होगी स्नातक पार्ट-2 के ऑनर्स विषयों की स्थगित परीक्षा

पूर्व में जारी एडमिट कार्ड पर ही विद्यार्थी देंगे परीक्षा, 17 अक्तूबर से आरंभ होगी सब्सीडियरी विषयों की परीक्षा. प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा बाढ़ के कारण पूर्व में स्थगित सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 के ऑनर्स विषयों की परीक्षा मंगलवार से ली जायेगी. जबकि सब्सीडियरी विषयों की परीक्षा 17 अक्तूबर से आरंभ होगी. इसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जहां उक्त सत्र के विद्यार्थी पूर्व में जारी एडमिट कार्ड पर ही परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमर कुमार ने बताया कि पिछले माह आयी बाढ़ के कारण स्नातक पार्ट-2 के ऑनर्स के पेपर-4 तथा सब्सीडियरी विषयों की परीक्षा को छात्रहित में स्थगित कर दिया गया था. वहीं अब उक्त सत्र के ऑनर्स विषयों की परीक्षा 15 से 16 अक्तूबर के बीच दो पालियों में होगी. इसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 से 5 बजे तक होगी. ऑनर्स विषयों के पेपर-4 की परीक्षा के बाद 17 अक्तूबर से सब्सीडियरी विषयों की परीक्षा होगी. जो प्रतिदिन दो पालियों में होगी. इसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 से अपराह्न 1 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 से 5 बजे तक होगी. ऑनर्स व सब्सीडियरी परीक्षा के लिये विश्वविद्यालय द्वारा 23 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा का शेड्यूल और केंद्र से संबंधित जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गयी है. जबकि पूर्व में विश्वविद्यालय द्वारा जारी एडमिट कार्ड के आधार पर ही विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे.

चार ग्रुप में बांटे गये ऑनर्स के विषय

ग्रुप-ए- बॉटनी, कॉमर्स, कैमेस्ट्री, गणित, जुलॉजी, फिजिक्स, एंसियेंट हिस्ट्री, बंग्ला, पाली, सोसोलॉजी

ग्रुप-बी- इकोनॉमिक्स, रूरल इकोनॉमिक्स, अंग्रेजी, भूगोल, हिंदीग्रुप-सी- इतिहास, होम साइंस, आईआरपीएम, संगीत, फिलॉस्फी

ग्रुप-डी- पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, संस्कृत, उर्दू—————-

बॉक्स

———

ऑनर्स के स्थगित परीक्षा का रिशेड्यूल

तिथि प्रथम पाली द्वितीय पाली

15.10.2024 ग्रुप-ए पेपर-4 ग्रुप-बी पेपर-416.10.2024 ग्रुप-सी पेपर-4 ग्रुप-डी पेपर-4

———————

बॉक्स

——————-

परीक्षा को लेकर बनाये गये 23 केंद्र

परीक्षा केंद्र इन कॉलेजों के विद्यार्थी देंगे परीक्षा

जेआरएस कॉलेज, जमालपुर आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेरजमालपुर कॉलेज, जमालपुर जेएमएस कॉलेज, मुंगेर

बीआरएम कॉलेज, मुंगेर जमालपुर कॉलेज, जमालपुरएसबीएन कॉलेज, गढ़ीरामपुर बीआरएम कॉलेज, मुंगेर, जेआरएस कॉलेज, जमालपुर

इंटरनेशन कॉलेज, घोसैठ एसबीएन कॉलेज, गढ़ीरामपुर

आरएस कॉलेज, तारापुर रामधनी भगत डिग्री कॉलेज, संग्रामपुर

आरबीडी कॉलेज, संग्रामपुर एचएस कॉलेज, हवेली खड़गपुर

एनएस कॉलेज, हवेली खड़गपुर आरएस कॉलेज, तारापुर

केएमडी कॉलेज, परबत्ता केडीएस कॉलेज, गोगरी, एसजीएसएम कॉलेज,केडीएस कॉलेज, गोगरी केएमडी कॉलेज, परबत्ता

बीएड कॉलेज, खगड़िया कोशी कॉलेज, खगड़िया, महिला कॉलेज, खगड़िया, एमएस कॉलेज, अलौली

महिला कॉलेज, बड़हिया बीएनएम कॉलेज, बड़हिया, इंटरनेशन कॉलेज, घोसैठ

बीएनएम कॉलेज, बड़िया महिला कॉलेज, बड़हिया

आरलाल कॉलेज, लखीसराय केएसएस कॉलेज, लखीसरायएसके कॉलेज, लोहंडा धनराज सिंह कॉलेज, सिकंदरा, आरलाल कॉलेज, लखीसराय

एसजीएसएम कॉलेज, शेखपुरा आरडी कॉलेज, शेखपुरा

एसएस कॉलेज, मेहुस एसकेआर कॉलेज, बरबीधा, सीएनबी कॉलेज, हथियामा

सीएनबी कॉलेज, हथियामा एसजीएसएम कॉलेज, शेखपुरा, एसएस कॉलेज, मेहुस

पीपीवाई कॉलेज, चकाई डीएसएम कॉलेज, झाझा, डॉ. अरविंद कॉलेज, जमुई, एसएई कॉलेज, जमुई

गंगा देवी कॉलेज, जमुई एसनीएसडब्लू कॉलेज, जमुई, केकेएम कॉलेज, जमुई

एसएई कॉलेज, जमुई गंगा देवी कॉलेज, सुदामपुर, जमुई

धनराज सिंह कॉलेज, सिकंदरा एसके कॉलेज, लोहंडा

डॉ. अरविंद कुमार कॉलेज, चकाई पीपीवाई कॉलेज, चकाई, जमुई

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel