[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर मुंगेर में दोस्त को बचाने के लिए खुद गंगा में कूद पड़ा पीयूष, 9वीं के छात्र की बहादुरी और बलिदान ने नम कर दीं आंखें

मुंगेर में दोस्त को बचाने के लिए खुद गंगा में कूद पड़ा पीयूष, 9वीं के छात्र की बहादुरी और बलिदान ने नम कर दीं आंखें

0
मुंगेर में दोस्त को बचाने के लिए खुद गंगा में कूद पड़ा पीयूष, 9वीं के छात्र की बहादुरी और बलिदान ने नम कर दीं आंखें
गंगा तट पर उदास परिजन व ग्रामीण.

मुंगेर से वीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट

Piyush Sacrifice Story: मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित आदर्श ग्राम टीकारामपुर में बुधवार की सुबह एक ऐसी घटना घटी, जिसने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया. नौवीं कक्षा के छात्र पीयूष कुमार पटेल ने गंगा में डूब रहे एक बच्चे की जान बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी. उसने साथी बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल दिया, लेकिन खुद गहरे पानी में डूब गया. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई पीयूष की बहादुरी और त्याग को याद कर रहा है.

मुख्य बातें

गंगा स्नान के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार सुबह करीब आठ बजे गांव के कुछ बच्चे गंगा घाट पर स्नान करने गए थे. इसी दौरान एक बच्चा अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. बच्चे को संकट में देखकर पीयूष कुमार पटेल बिना देर किए उसे बचाने के लिए पानी में उतर गया.

पीयूष ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए डूब रहे बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल दिया, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण वह स्वयं पानी में समा गया.

Piyush Sacrifice Story: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक पीयूष कुमार पटेल नंदकुमार उच्च विद्यालय, वासुदेवपुर में कक्षा नौ का छात्र था. वह अपने पीछे दो बड़ी बहनों और छोटे भाई अविनाश कुमार पटेल को छोड़ गया है. उसके पिता सुबोध कुमार सिंह मुंगेर व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता हैं.

घटना की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. मां के करुण विलाप से गंगा घाट का माहौल गमगीन हो गया. वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं.

घाट पर जुटी भीड़, चला खोज अभियान

1200 800 9 2
मुंगेर में दोस्त को बचाने के लिए खुद गंगा में कूद पड़ा पीयूष, 9वीं के छात्र की बहादुरी और बलिदान ने नम कर दीं आंखें 3

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण गंगा घाट पहुंच गए. सूचना पर पुलिस और गोताखोरों की टीम भी मौके पर पहुंची और गंगा में खोज अभियान शुरू किया गया.

ग्रामीणों ने बताया कि पीयूष हमेशा मदद के लिए आगे रहने वाला छात्र था. उसकी बहादुरी और निस्वार्थ त्याग की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है.

ये भी पढ़े : मुंगेर गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान पांच बच्चियां डूबीं, एक का शव बरामद, तलाश में जुटी NDRF,SDRF की टीम

पूरे इलाके में हो रही पीयूष की बहादुरी की चर्चा

एक मासूम की जान बचाने के लिए अपनी जिंदगी दांव पर लगाने वाले पीयूष ने अपने साहस से मानवता और दोस्ती की मिसाल पेश की है. उसकी यह बहादुरी हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगी.

टीकारामपुर गांव में बुधवार का दिन शोक और गर्व दोनों की भावनाओं के साथ बीता. एक ओर परिवार ने अपना बेटा खो दिया, वहीं दूसरी ओर पूरे क्षेत्र को पीयूष के रूप में एक ऐसा नायक मिला, जिसने दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया.

ये भी पढ़े : औरंगाबाद में दिल दहलाने वाली घटना: अरथुआ इंजीनियरिंग कॉलेज के पास धावा नदी में मिले एक ही परिवार के 3 शव

से भी पढ़े : सीवान: 17 महीने इलाज के बाद प्रेमी की मौत, शव लेकर प्रेमिका के घर पहुंचे परिजन, जानिए पूरा मामला

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel