[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर कल से सात केंद्रों पर होगी पीजी सेमेस्टर-1 की परीक्षा

कल से सात केंद्रों पर होगी पीजी सेमेस्टर-1 की परीक्षा

0
कल से सात केंद्रों पर होगी पीजी सेमेस्टर-1 की परीक्षा

बदहाली : सूचनाओं के अभाव में अब भी विद्यार्थी परेशान

पूर्व में मिले एडमिट कार्ड होंगे मान्य, विभागों में मिल रहा एडमिट कार्ड

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय अपने सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 की परीक्षा 8 मई से सात केंद्रों पर लेगा. लेकिन एमयू में सूचनाओं के अभाव में विद्यार्थी अब भी परेशान हैं, क्योंकि विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में एडमिट कार्ड जारी नहीं हो पाने के कारण ही उक्त सत्र की परीक्षा स्थगित कर दी गयी थी, जबकि दोबारा तिथि घोषित होने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा एडमिट कार्ड को लेकर कोई सूचना जारी नहीं की गयी है. इससे विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार, पीजी सेमेस्टर-1 की परीक्षा 8 से 13 मई तक ली जायेगी. इसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा कुल सात परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जहां प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा ली जायेगी. इसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक होगी. जबकि दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न 2 से 5 बजे तक ली जायेगी. वहीं परीक्षा को लेकर सभी विषयों को चार अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है.

एडमिट कार्ड को लेकर अबतक विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति

विदित हो कि पूर्व में विश्वविद्यालय द्वारा उक्त सत्र की परीक्षा 28 अप्रैल से आरंभ करने को लेकर अधिसूचना जारी की गयी थी, लेकिन एडमिट कार्ड जारी नहीं हो पाने के कारण विश्वविद्यालय द्वारा 27 अप्रैल को पीजी सेमेस्टर-1 परीक्षा स्थगित कर दी गयी थी. इसके बाद अब दोबारा विश्वविद्यालय द्वारा उक्त सत्र की परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है, लेकिन एडमिट कार्ड से संबंधित कोई सूचना विद्यार्थियों के लिए जारी नहीं की गयी है. इससे विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि परीक्षा में विद्यार्थी पूर्व में जारी एडमिट कार्ड के आधार पर ही शामिल होंगे या विश्वविद्यालय द्वारा नया एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा.

कहते हैं अधिकारी

एमयू के पीआरओ डॉ सूरज कोनार ने बताया कि पीजी सेमेस्टर-1 की परीक्षा को लेकर नया एडमिट कार्ड जारी कर विभाग व पीजी सेंटर को भेज दिया गया है, जहां विद्यार्थी अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं.

—————————

बॉक्स

—————————–

चार ग्रुप में बांटे गये हैं विषय

ग्रुप-ए : गणित, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भौतिकी, रसायनशास्त्र, वाणिज्य

ग्रुप-बी : अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, दर्शनशास्त्र, बांग्ला, संगीत

ग्रुप-सी : अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, गृह विज्ञानग्रुप-डी : इतिहास, भूगोल, संस्कृत, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र————————–

बॉक्स

—————————

परीक्षा का शेड्यूल

परीक्षा प्रथम पाली द्वितीय पाली

8.5.2026 एईसीसी-1 (ग्रुप ए, बी) एईसीसी-1 (ग्रुप सी, डी)

9.4.2026 ग्रुप-ए, बी सीसी-1 ग्रुप-सी, डी सीसी-111.4.2026 ग्रुप-ए, बी सीसी-2 ग्रुप-सी, डी सीसी-2

12.5.2026 ग्रुप-ए, बी सीसी-3 ग्रुप-सी, डी सीसी-313.5.2026 ग्रुप-ए, बी सीसी-4 ग्रुप-सी, डी सीसी-4

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel