[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर पीजी सेमेस्टर-1 के नये सत्र की आज से आरंभ होगी कक्षाएं

पीजी सेमेस्टर-1 के नये सत्र की आज से आरंभ होगी कक्षाएं

0
पीजी सेमेस्टर-1 के नये सत्र की आज से आरंभ होगी कक्षाएं

ऑन-द-स्पॉट नामांकन के लिये बढ़ सकती है तिथि, प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने 20 पीजी विभाग तथा 6 पीजी सेंटर के लिये सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर 20 से 21 सितंबर के बीच ऑन-द-स्पॉट की नामांकन प्रक्रिया पूर्ण की गयी है. वहीं सोमवार को रिक्त सीटों के आधार पर नामांकन की तिथि को विस्तारित करने का निर्णय लिया जायेगा. जिसकी सूचना जारी कर दी जायेगी. वहीं सोमवार से पीजी सेमेस्टर-1 के नये सत्र में नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों की कक्षाएं भी आरंभ होगी. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि उक्त सत्र में नामांकन के लिये ऑन-द-स्पॉट प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है. हलांकि उक्त सत्र में रिक्त सीटों के संबंध में निर्णय लिया जा रहा है. जिसके बाद उक्त सत्र के लिये रिक्त सीटों पर नामांकन को लेकर तिथि विस्तारित करने का निर्णय लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि पीजी सेमेस्टर-1 के लिये नये सत्र में नामांकित विद्यार्थियों के लिये सोमवार से कक्षा आरंभ की जायेगी. जिसके लिये भी सोमवार को विश्वविद्यालय द्वारा सूचना जारी कर दी जायेगी. जबकि शनिवार को ही सभी कॉलेजों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 2,763 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया. इसमें कला संकाय में 2,195, विज्ञान संकाय में 441 तथा वाणिज्य संकाय में 127 विद्यार्थी ने नामांकन लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel