[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर बच्चा चोरी की अफवाह से दहशत में लोग, पिट रहे निर्दोष व विक्षिप्त महिलाएं

बच्चा चोरी की अफवाह से दहशत में लोग, पिट रहे निर्दोष व विक्षिप्त महिलाएं

0
बच्चा चोरी की अफवाह से दहशत में लोग, पिट रहे निर्दोष व विक्षिप्त महिलाएं

मुंगेर. पिछले कुछ दिनों से शहर से लेकर गांव तक बच्चा चोरी की अफवाह ने तबाही मचा रखा है. एक ओर जहां बच्चा की चोरी की अफवाह से लोग दहशत में हैं, वहीं दूसरे ओर कानून को अपने हाथ में लेकर निर्दोष व विक्षिप्त महिलाओं की पटाई कर दे रहे हैं. गनीमत है कि पुलिस समय पर पहुंच कर निर्दोषों की जान बचा दे रही है. बच्चा चोरी की अफवाह से मुंगेर पुलिस भी परेशान है. यही कारण है कि एसपी सैयद इमरान मसूद ने अफवाहों से बचने और कानून हाथ में नहीं लेने की अपील की है.

केस स्टडी-1

20 फरवरी 2026 :

धरहरा प्रखंड के माताडीह स्थित रघुनाथपुर गांव में शुक्रवार को बच्चा चोर की आशंका में ग्रामीणों ने पांच महिलाओं को पकड़ कर पीट दिया. हालांकि बुद्धिजीवियों के समझाने पर भीड़ ने सभी पांचों महिलाओं को धरहरा थाना पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिसिया पूछताछ में पता चला कि पकड़ी गयी महिला रोशनी देवी व पूजा कुमारी उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के डोहरी गांव की रहने वाली हैं, जबकि सानिया कुमारी करीमाबाद, थाना कोवा, जिला मऊ, पूजा कुमारी गाजीपुर तथा मिथुन कुमारी रौहरी, जिला जौनपुर की रहने वाली है. महिलाओं ने बताया कि वह अलग-अलग इलाकों में घूमकर मांगने का काम करती हैं. किसी प्रकार की बच्चा चोरी या आपराधिक गतिविधि की पुष्टि नहीं है. सत्यापन के बाद सभी को छोड़ दिया गया.

केस स्टडी-2

21 फरवरी 2026 :

शनिवार की देर शाम असरगंज थाना क्षेत्र के जलालाबाद में बच्चा चोरी होने की अफवाह फैल गयी. अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने एक संदिग्ध महिला को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. सूचना पर डायल-112 पुलिस टीम पहुंची और महिला को भीड़ से मुक्त कराया. घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज ले जाया गया. पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम मुन्नी बताया, लेकिन वह अन्य जानकारी देने की स्थिति में नहीं थी. जिसके कारण महिला को इलाज के बाद थाना लाया गया. बाद में पता चला कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है और अपने परिजनों को खोजते हुए वहां पहुंच गयी थी. रविवार को महिला के परिजन थाना पहुंचे, जिसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने महिला को उसके भाई के सुपुर्द कर दिया.

अफवाह पर नहीं दें ध्यान, कानून हाथ में ना लें : एसपी

एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि इन दिनों बच्चा चोरी की अफवाह तेजी से फेली है. बिना सत्यता जांच किये लोग निर्दोष व मानिसक विक्षिप्त तथा लाचार महिलाओं के साथ मारपीट करने लग रहे हैं, जो कानून अपराध की श्रेणी में आता है. उन्होंने जनता से अपील की कि अफवाह पर ध्यान नहीं दे और संदिग्ध मिलने पर पुलिस को तत्काल सूचना दें. कानून हाथ में नहीं लें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel