[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर जलापूर्ति योजना के पाइपलाइन कनेक्शन से वंचित लोगों ने किया प्रदर्शन

जलापूर्ति योजना के पाइपलाइन कनेक्शन से वंचित लोगों ने किया प्रदर्शन

0
जलापूर्ति योजना के पाइपलाइन कनेक्शन से वंचित लोगों ने किया प्रदर्शन

जमालपुर. नगर परिषद क्षेत्र जमालपुर में पानी की किल्लत से लोग परेशान है. जलापूर्ति योजना के अंतर्गत विभिन्न वार्ड में सैकड़ों घर ऐसे हैं, जिसमें अब तक पाइपलाइन कनेक्शन ही नहीं किया जा सका है. इसके कारण लोगों में आक्रोश बना हुआ है. सोमवार को छोटी केशवपुर ताड़ गाछ काली अस्थान के निकट स्थानीय वार्डवासियों ने विरोध किया. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे लोजपा नगर अध्यक्ष मनीष कुमार मंडल ने कहा कि पूर्व में भी इस प्रकार के आंदोलन के माध्यम से जिला प्रशासन को समय सीमा के अंदर वंचित लोगों के घर पाइपलाइन कनेक्शन करने की मांग की गयी थी, लेकिन प्रशासन के तरफ से ऐसा कुछ नहीं किया गया. कुछ वंचित लोगों ने चंदा एकत्रित कर या कर्ज लेकर कनेक्शन ले लिया है, लेकिन सबों के लिए ऐसा संभव नहीं है. इसलिए आवश्यक है कि हर 50 मीटर पर वाटर स्टैंड पोस्ट लगाया जाए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए पानी के लिए जूझना नहीं पड़े. उन्होंने कहा कि शहर में सैकड़ों लोग ऐसे हैं जिन्होंने एक ही घर में दो या तीन कनेक्शन कर रखे हैं. यदि एक घर में एक कनेक्शन हो तो नगर परिषद क्षेत्र के 80 प्रतिशत लोगों के घरों में पाइपलाइन का कनेक्शन हो सकता है. उन्होंने जिला प्रशासन से पीने के पानी की किल्लत को देखते हुए अभिलंब इस दिशा में सार्थक कदम उठाने की मांग की. मौके पर चंदन कुमार साहू, निशा देवी, सुलोचना देवी, पुष्पा देवी, चांदनी देवी, गायत्री देवी, सीता देवी, खुशबू देवी, जय देवी, शिल्पी देवी, रूबी देवी, राजेश कुमार साहू आदि उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel