[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर लगातार दूसरे दिन घंटों लेट पहुंची पटना-दुमका एक्सप्रेस, कर्मचारी और छात्र परेशान

लगातार दूसरे दिन घंटों लेट पहुंची पटना-दुमका एक्सप्रेस, कर्मचारी और छात्र परेशान

0
लगातार दूसरे दिन घंटों लेट पहुंची पटना-दुमका एक्सप्रेस, कर्मचारी और छात्र परेशान
13334 डाउन दुमका पटना एक्सप्रेस

मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट: पूर्व रेलवे के मालदा रेलखंड पर ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गाड़ी संख्या 13334 डाउन पटना-दुमका एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग तीन घंटे विलंब से जमालपुर पहुंची. ट्रेन के घंटों लेट होने के कारण दैनिक यात्रियों, विशेषकर नौकरीपेशा लोगों और छात्रों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.

दोपहर साढ़े बारह बजे पहुंची सुबह की ट्रेन

टाइम टेबल के अनुसार, पटना-दुमका एक्सप्रेस के जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 09:29 बजे है. लेकिन मंगलवार को यह ट्रेन रेंगते हुए अपराह्न 12:26 बजे जमालपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पहुंची. बता दें कि बीते सोमवार को भी यह ट्रेन लगभग 2 घंटे की देरी से आई थी. लगातार दो दिनों से हो रही इस लेटलतीफी ने रेल प्रबंधन की समय सारणी पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

दैनिक यात्रियों और छात्रों का बिगड़ा शेड्यूल

यह ट्रेन स्थानीय लोगों, सरकारी कर्मचारियों और कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए लाइफलाइन मानी जाती है. समय पर जमालपुर पहुंचने के कारण लोग इसे काफी आरामदायक मानते रहे हैं, लेकिन पिछले दो दिनों से हो रही देरी ने उनके पूरे शेड्यूल को बिगाड़ कर रख दिया है. कई कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं, वहीं कोचिंग जाने वाले छात्रों की कक्षाएं छूट रही हैं.

समय पालन दुरुस्त करने की मांग

स्टेशन पर प्रतीक्षारत यात्रियों ने रेल प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए इस ट्रेन के परिचालन समय में सुधार की मांग की है. यात्रियों का कहना है कि यदि इसी तरह ट्रेनें लेट चलती रहीं, तो लोगों का रेल सफर से भरोसा उठ जाएगा. रेल यात्रियों ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इस महत्वपूर्ण ट्रेन का समय पालन (पंक्चुअलिटी) सुनिश्चित किया जाए ताकि आम जनता को और अधिक परेशानी न उठानी पड़े.

Previous article मुझे बस एक सप्ताह का समय दीजिए, राशन घोटाले पर क्या बोले खाद्य मंत्री अशोक कीर्तनिया
Next article BANKA : पड़ोसी ने सास व गर्भवती बहू को मारपीट कर किया घायल
Avatar Of Divyanshu Prashant
दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में Prabhat Khabar डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से पत्रकारिता में परास्नातक तथा टी. एन. बी. कॉलेज भागलपुर से हिंदी साहित्य में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि होने के कारण उन्हें पढ़ने, लेखन और कविता-सृजन में विशेष रुचि है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे Dainik Jagran में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel