[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर लोकल ट्रेनों के लगातार विलंब परिचालन से यात्री हो रहे परेशान

लोकल ट्रेनों के लगातार विलंब परिचालन से यात्री हो रहे परेशान

0
लोकल ट्रेनों के लगातार विलंब परिचालन से यात्री हो रहे परेशान

जमालपुर. इन दिनों शादी विवाह का मौसम चल रहा है. जिसके कारण ट्रेनों से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गयी है. एक तरफ रेल यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है. जबकि भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेल खंड पर चलने वाली लोकल पैसेंजर और डेमू ट्रेनों का परिचालन विलंब से होने के कारण रेल यात्रियों की परेशानियां बढ़ गयी है. 03480 डाउन किऊल-जमालपुर डेमू ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगभग 3:45 घंटे विलंब से चलकर क्यूल से जमालपुर पहुंची. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय रात्रि 2340 बजे है. परंतु यह ट्रेन 3:40 बजे जमालपुर आई. इसी प्रकार 03459 अप भागलपुर-जमालपुर डेमू ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से लगभग ढाई घंटे विलंब से चलकर भागलपुर से जमालपुर पहुंची. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय मध्य रात्रि 23:35 बजे है. परंतु यह ट्रेन रात्रि 2:10 बजे जमालपुर आई. इसके अतिरिक्त हावड़ा से चलकर जयनगर जाने वाली 13031 अप एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटा लेट पहुंची. जबकि 18609 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय मध्य रात्रि 1:25 बजे के बजाय 2:44 बजे जमालपुर आई. 15658 कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल अपने निर्धारित समय प्रातः 8:30 बजे के बजाय 10:15 बजे जमालपुर आई. वहीं दानापुर साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा पटना दुमका एक्सप्रेस भी लेते चलकर जमालपुर पहुंची थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel