[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर यात्रियों की सुरक्षा व अपराधियों पर कार्रवाई रेल पुलिस की प्राथमिकता : रेल एसपी

यात्रियों की सुरक्षा व अपराधियों पर कार्रवाई रेल पुलिस की प्राथमिकता : रेल एसपी

0
यात्रियों की सुरक्षा व अपराधियों पर कार्रवाई रेल पुलिस की प्राथमिकता : रेल एसपी

जमालपुर. रेल जिला जमालपुर में शुक्रवार को अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता रेल पुलिस अधीक्षक विद्यासागर ने की.

उन्होंने सीसीटीएनएस परियोजना के अंतर्गत सभी बिंदुओं पर प्रविष्टि करना सुनिश्चित करने को कहा. साथ ही कहा कि इस मामले में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित थानाध्यक्ष की लापरवाही मानी जाएगी. इसके अतिरिक्त उन्होंने बरामद और विमुक्त बच्चों को बाल कल्याण समिति को सुपुर्द करने, सभी कांड में एवं गवाहों से संबंधित लंबित वारंट कुर्की का प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को विशेष अभियान चला कर निष्पादन करने, शून्य प्राथमिकी को 48 घंटे के अंदर प्राथमिक की दर्ज कर अनुसंधान कार्य प्रारंभ करने, लावारिस सामानों की बरामद की मामले में स्वामी की पहचान कर विधि सम्मत आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया. मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक उमेश्वर चौधरी, किऊल के वरीय रेल पुलिस उपाधीक्षक एजाज हाफिज मनी, जमालपुर के उमेश प्रसाद, झाझा की प्रमिला, इंतखाब अहमद, महेंद्र प्रसाद, थानाध्यक्ष स्वराज कुमार, नसीम अहमद, मधुसूदन पासवान, वीरेंद्र कुमार, बृजबल्लभ प्रसाद निराला, योगेंद्र प्रसाद, श्याम नंदन चौधरी, मनोज कुमार देव, संतोष कुमार ओझा आदि मौजूद थे.

रेल पुलिस ने 262 लीटर शराब की बरामद

समीक्षा के दौरान बताया गया कि फरवरी माह में रेल जिला अंतर्गत विभिन्न कांडों में 18 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया, जबकि सात वारंट का निष्पादन भी किया गया. मद्य निषेध अधिनियम के तहत 12 कांड प्रतिवेदित हुए. जिसमें 141 लीटर विदेशी और 120 लीटर देसी शराब बरामद की गयी. इस सिलसिले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इसके अतिरिक्त विशेष अभियान के तहत 24 मोबाइल की बरामदगी की गयी. 23 फरवरी को जमालपुर रेल थाना में प्रतिनियुक्ति पुलिसकर्मियों द्वारा जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस में अभयपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान चार नाबालिग बच्चों को लावारिस हालत में बरामद कर सही सलामत उनके परिजनों को सौंपा गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel