[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर पारामाउंट एकेडमी के पूर्ववर्ती दो छात्रों ने बीपीएससी में लहराया परचम, विद्यालय में हुए सम्मानित

पारामाउंट एकेडमी के पूर्ववर्ती दो छात्रों ने बीपीएससी में लहराया परचम, विद्यालय में हुए सम्मानित

0
पारामाउंट एकेडमी के पूर्ववर्ती दो छात्रों ने बीपीएससी में लहराया परचम, विद्यालय में हुए सम्मानित
बीपीएससी परीक्षा में सफल रिया भारती और अभिनव आनंद को सम्मानित करते पारामाउंट एकेडमी के पदाधिकारी.

तारापुर (मुंगेर) से संजय वर्मा की रिपोर्ट:

Paramount Academy BPSC Success: शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले पारामाउंट एकेडमी, तारापुर में बुधवार को बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले विद्यालय के दो पूर्व छात्रों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर प्रथम प्रयास में 554वीं रैंक प्राप्त करने वाली रिया भारती और दूसरे प्रयास में 666वीं रैंक हासिल करने वाले अभिनव आनंद को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया.

मेधावियों की सफलता पर विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल

सम्मान समारोह में विद्यालय के निदेशक महेश कुमार सिंह, पारामाउंट लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष आलोक झा, पूर्व अध्यक्ष एन.के. सिंह, स्कूल मैनेजर कुमारी अनुराधा, पूर्व प्रबंध निदेशक वेदानंद झा, वरिष्ठ सदस्य परिमल किशोर झा, प्रधानाचार्य उमेश पाठक, एकेडमी डायरेक्टर पुरुषोत्तम सिंह, उपप्राचार्य सुरजीत पांडा सहित कई शिक्षक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे. दोनों सफल अभ्यर्थियों के माता-पिता भी समारोह में शामिल हुए.

‘यहीं से मिली सफलता की मजबूत नींव’

सम्मान से अभिभूत रिया भारती और अभिनव आनंद ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा पारामाउंट एकेडमी से हुई. विद्यालय के अनुशासित वातावरण, शिक्षकों के मार्गदर्शन और मजबूत शैक्षणिक आधार ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया.

रिया ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

रिया भारती ने विद्यार्थियों से कहा कि कभी वह भी इसी कक्षा में बैठकर अतिथियों के अनुभव सुनती थीं. उन्होंने कहा कि सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम, दृढ़ इच्छाशक्ति और अनुशासित जीवनशैली आवश्यक है. उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल का अनावश्यक उपयोग कम करने और पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की सलाह दी.

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों के मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत को दिया.

अभिनव ने साझा किया संघर्ष का सफर

अभिनव आनंद ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2012 में मैट्रिक पास करने के बाद भागलपुर विश्वविद्यालय से भौतिकी में स्नातक कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया. इसके बाद एलएलबी, एलएलएम और यूजीसी-नेट उत्तीर्ण किया. उन्होंने आईबीपीएस, सीजीएल और रेलवे की परीक्षाओं में भी सफलता हासिल की, लेकिन बेहतर लक्ष्य के लिए लगातार प्रयास जारी रखा.

उन्होंने बताया कि 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता के बाद उनका चयन राजस्व अधिकारी के पद पर हुआ है. अब उनका अगला लक्ष्य यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त करना है.

अभिभावकों ने शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय

रिया और अभिनव के अभिभावकों ने कहा कि बच्चों की सफलता के पीछे शिक्षकों का मार्गदर्शन, अनुशासित अध्ययन और परिवार का सहयोग सबसे बड़ी ताकत रहा. उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया.

विद्यालय प्रबंधन ने बताया प्रेरणास्रोत

विद्यालय के निदेशक महेश कुमार सिंह ने कहा कि रिया भारती और अभिनव आनंद की उपलब्धि वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है. उन्होंने दोनों सफल अभ्यर्थियों को भविष्य में यूपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में भी सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं दीं.

उन्होंने कहा कि मजबूत प्रारंभिक शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की नींव होती है और इन दोनों विद्यार्थियों ने इसे सिद्ध कर दिया है.

और पढ़ें: 30 जून से शुरू नहीं हो सका हावड़ा-जमालपुर सुपर एक्सप्रेस का प्राइमरी मेंटेनेंस, मुख्यालय से मंजूरी का इंतजार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel