[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर बढ़ौना में पूजा कराने जा रहे पंडित पर फेंका कीचड़, पत्थर से किया हमला, घायल

बढ़ौना में पूजा कराने जा रहे पंडित पर फेंका कीचड़, पत्थर से किया हमला, घायल

0
बढ़ौना में पूजा कराने जा रहे पंडित पर फेंका कीचड़, पत्थर से किया हमला, घायल

हवेली खड़गपुर. शामपुर थाना क्षेत्र के बढ़ौना गांव में सोमवार की दोपहर होली की धूल-खेली के दौरान पूजा कराने जा रहे एक पंडित पर युवकों ने कीचड़ फेंकने के बाद पत्थर से हमला कर दिया. इससे पंडित गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल पंडित की पहचान बागेश्वरी गांव निवासी फनीलाल चौधरी के पुत्र सुदर्शन कुमार चौधरी के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार, सुदर्शन कुमार चौधरी सोमवार की दोपहर बढ़ौना गांव पूजा कराने जा रहे थे. इसी दौरान गांव में कुछ युवक होली को लेकर कीचड़ खेल रहे थे. बढौना गांव के साजन मंडल, सौरभ मंडल, बिट्टू मंडल एवं अंकित मंडल ने पंडित सुदर्शन चौधरी पर कीचड़ डाल दिया. पंडित ने इसका विरोध नहीं किया, बल्कि कहा कि और देना है तो दे दो. इसी बीच एक युवक ने कीचड़ लगे पत्थर से उनके सिर पर वार कर दिया. पत्थर लगने से उनका सिर फट गया और वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े. घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और सुदर्शन चौधरी को उठाकर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल खड़गपुर ले गये, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया. घायल पंडित ने आरोपित युवकों पर कार्रवाई की मांग की है. इधर शामपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. आवेदन प्राप्त होने के बाद शरारती तत्वों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel