[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर पंचायत समिति की बैठक में मनरेगा व वित्तीय योजनाओं पर मंथन

पंचायत समिति की बैठक में मनरेगा व वित्तीय योजनाओं पर मंथन

0
पंचायत समिति की बैठक में मनरेगा व वित्तीय योजनाओं पर मंथन

हवेली

खड़गपुर.

पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों, वित्तीय योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा को लेकर गुरुवार को पंचायत समिति की अहम बैठक हुई. प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसम भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख ने की. बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विकास योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से उतारने तथा लंबित कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया.

15वें वित्त आयोग से संचालित योजनाओं की प्रस्तुत की गयी प्रगति रिपोर्ट

बैठक के शुरुआत में मनरेगा योजनाओं की समीक्षा की गई. सदस्यों ने रोजगार सृजन, अधूरे कार्यों की स्थिति तथा नई योजनाओं के चयन को लेकर अपने सुझाव रखे. साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित राज्य वित्त आयोग की योजनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया. साथ ही 15वें वित्त आयोग से संचालित योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई. वहीं जनप्रतिनिधियों ने पंचायत स्तर पर आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने, पेयजल, सड़क, नाली एवं अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की मांग उठाई. अधिकारियों ने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया. इस दौरान विभिन्न पंचायतों से जुड़े स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं और विकास कार्यों में आ रही बाधाओं पर भी चर्चा हुई. मौके पर बीडीओ प्रियंका कुमारी, उप प्रमुख गौतम यादव, प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष कुंदन मंडल, विभाष यादव, नवल मंडल, मुखिया राहुल कुमार उर्फ चंदन, समाजसेवी नरेश प्रसाद सिंह सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, मुखिया और समिति सदस्य मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel