[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर ग्राम पंचायत, प्रखंड सहित जिला परिषद के विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

ग्राम पंचायत, प्रखंड सहित जिला परिषद के विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

0
ग्राम पंचायत, प्रखंड सहित जिला परिषद के विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

मुंगेर. वित्तीय वर्ष 2026-27 के पंचायत विकास योजना को लेकर शनिवार को जिला पंचायत संसाधन केंद्र में जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष साधना देवी व डीडीसी अजीत कुमार ने किया. कार्यशाला में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के अंतर्गत ग्राम पंचायत, पंचायत समिति (प्रखंड पंचायत) व जिला परिषद की विकास योजनाओं पर चर्चा की गयी. साथ ही पंचायत विकास सूचकांक, स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा पंचायतों के समग्र विकास के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया. जहां उप विकास आयुक्त ने पंचायतों को सशक्त बनाने, विकास कार्यों में जनभागीदारी बढ़ाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर दिशा-निर्देश दिए. इस दौरान अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को पंचायत विकास योजना तैयार करने की प्रक्रिया, लक्ष्य निर्धारण और निगरानी व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी गयी. प्रशिक्षक संदीप कुमार व प्रभाकर कुमार ने पंचायत विकास योजना तथा पंचायत विकास सूचकांक से संबंधित बिंदुओं की जानकारी दी. कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव भी साझा किया. मौके पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी कमल किशोर, अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी आनंद भूषण सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, पंचायत समितियों के प्रमुख व उप प्रमुख, सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel