[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर ओवरलोड खाद्यान्न पिकअप संग्रामपुर बाजार में फंसा, घटों लगा रहा जाम

ओवरलोड खाद्यान्न पिकअप संग्रामपुर बाजार में फंसा, घटों लगा रहा जाम

0
ओवरलोड खाद्यान्न पिकअप संग्रामपुर बाजार में फंसा, घटों लगा रहा जाम

एफसीआइ गोदाम से पीडीएस दुकानों तक खाद्यान्न पहुंचाने के लिए वाहनों पर ओवरलोडिंग ग्रामपुर. प्रखंड क्षेत्र में एफसीआई गोदाम से जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों तक खाद्यान्न की डोर स्टेप डिलेवरी में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है. खाद्यान्न ढुलाई के उपयोग में लाई जा रही गाड़ियां बिना मानक के संचालित की जा रही है और उस पर क्षमता से अधिक खाद्यान्नों का लोड कर ढुलाई की जा रही है. इससे दुर्घटना की आशंका बढ गयी है. रविवार को संग्रामपुर में ओवरलोड वाहनों का चक्का धंस गया और घंटों जाम की स्थिति बनी रही. स्थानीय लोगों और दुकानदारों का आरोप है कि इन वाहनों में क्षमता से अधिक अनाज लादा जा रहा है. जिससे न केवल वाहन चालकों और मजदूरों की जान जोखिम में है, बल्कि आम राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में है. बताया जाता है कि प्रखंड मुख्यालय स्थित एफसीआई गोदाम से प्रतिदिन दर्जनों वाहन खाद्यान्न लेकर विभिन्न पीडीएस दुकानों तक जाते हैं. लेकिन संवेदक द्वारा एक ही वाहन में दो वाहनों के बराबर अनाज लाद दिया जाता है. ओवरलोडिंग के कारण रास्ते में वाहन असंतुलित होकर चलती है और सकरी बाजार वाले मार्गों से गुजरते समय दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है. साथ ही बिजली के तारों से सटने और शॉर्ट सर्किट का भी खतरा बना रहता है. रविवार को संग्रामपुर बाजार में एक ओवरलोड पिकअप वाहन का चक्का सड़क किनारे धंस गया और बाजार क्षेत्र में घंटों जाम की स्थिति बनी रही. बाद में मजदूरों द्वारा वाहन से अनाज उतारकर किसी तरह दुकानों तक पहुंचाया गया. स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रखंड मुख्यालय परिसर में अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद इस तरह की लापरवाही होना गंभीर चिंता का विषय है. लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए और खाद्यान्न ढुलाई के लिए मानक के अनुरूप वाहनों का ही उपयोग सुनिश्चित किया जाए.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel