[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर मुंगेर में हीट वेब को लेकर ऑरेंज अलर्ट, 15 जून से पहले नहीं मिलेगी राहत

मुंगेर में हीट वेब को लेकर ऑरेंज अलर्ट, 15 जून से पहले नहीं मिलेगी राहत

0
मुंगेर में हीट वेब को लेकर ऑरेंज अलर्ट, 15 जून से पहले नहीं मिलेगी राहत

मुंगेर. बेतहासा गर्मी और उमस ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. मौसम विभाग द्वारा अब हीट वेब को लेकर मुंगेर में ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है. जिससे अब लोगों को 15 जून से पहले राहत नहीं मिलने वाली है. इधर मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा. लेकिन इस दौरान पूरे दिन लोगों को 49 डिग्री सेल्सियस वाली गर्मी का एहसास होता रहा. जिसके कारण पूरे दिन शहर की सड़कें भी लगभग सूनी रही. मुंगेर में मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा. लेकिन सुबह से ही धूप की तेज किरणों के कारण दोपहर 12 बजे के बाद लोगों को 49 डिग्री सेल्सियस वाली गर्मी का एहसास होने लगा. हाल यह रहा कि शहर की सड़कों पर पूरे दिन आसामन से आग बरसती रही. जिसके कारण लोग भी अपने घरों में ही दुबके रहे. जिससे पूरे दिन शहर की सड़कें लगभग सूनी रही. जबकि इस दौरान शहर की सड़कों पर वाहनों की संख्या भी लगभग नगण्य रही. मंगलवार को गर्मी का हाल यह था कि लोगों को घरों में भी राहत नहीं मिला. जिसके कारण लोग परेशान रहे. जबकि शहर की सड़कों पर दुकान लगाने वाले फुटपाथी दुकानदार भी अपनी दुकान छोड़कर छांव में बैठे नजर आये. इधर मौसम विभाग की मानें तो भीषण गर्मी और उमस से लोगों को 15 जून से पहले राहत नहीं मिलने वाली है. बुधवार को भी मु्ंगेर का अधिकतम तापमान जहां 42 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. वहीं न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री तक रहेगा. जबकि गुरूवार 13 जून को भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा. हलांकि 15 जून के बाद मानसून के प्रवेश के साथ मुंगेर में 10 से 15 एमएम तक बारिश हो सकती है. साथ ही तापमान में भी कमी आयेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel