[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर योजनाओं को अधिकारी समय सीमा के अंदर करें पूर्ण

योजनाओं को अधिकारी समय सीमा के अंदर करें पूर्ण

0
योजनाओं को अधिकारी समय सीमा के अंदर करें पूर्ण

भू-अर्जन से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की डीएम ने की समीक्षा

मुंगेर. जिला भू-अर्जन से संबंधित परियोजनाओं की बैठक बुधवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में हुई. इसमें भू-अर्जन के तहत चल रही 14 योजनाओं के क्रियान्वयन व उसकी प्रगति पर चर्चा की गयी. डीएम ने अधिकारियों को सभी योजनाओं को समय सीमा के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया.

डीएम ने परियोजना के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की. इस क्रम में गंगा पथ निर्माण के नये एलाइनमेंट पर कार्य प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित सभी समस्याओं का अभी ही निराकरण कर लें तथा संबंधित रैयतों के साथ बैठक कर लें. किला परिसर में सड़क निर्माण के पश्चात गुणवत्तापूर्ण पेवर ब्लाॅक के संस्थापन को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं में निर्माण एवं कार्य की गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखें. इसके अलावे उत्तरी किला के जीर्णोद्धार के लिए स्टीमेट को यथाशीघ्र स्वीकृत कराते हुए उसके निर्माण को पूर्ण कराने का निर्देश दिये. जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही अथवा अनियमितता की शिकायत न हो तथा सभी कार्य पूरी गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए ही पूर्ण कराएं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel