[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर पीजी सेमेस्टर-1 में तीसरे मैरिट लिस्ट के लिये नामांकन की प्रक्रिया आरंभ

पीजी सेमेस्टर-1 में तीसरे मैरिट लिस्ट के लिये नामांकन की प्रक्रिया आरंभ

0
पीजी सेमेस्टर-1 में तीसरे मैरिट लिस्ट के लिये नामांकन की प्रक्रिया आरंभ

प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा अपने सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 के लिये तीसरे मैरिट लिस्ट की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से आरंभ कर दी गयी है. इसके लिये विश्वविद्यालय द्वारा 14 सितंबर तक का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो जायेगी. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पीजी सेमेस्टर-1 के लिये तीसरी मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों के लिये शुक्रवार नामांकन आरंभ की गयी है. जिसमें विद्यार्थियों को नामांकन के लिये 14 सितंबर तक का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि शनिवार को समाप्त हो जायेगी. वहीं नामांकन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने पीजी विभाग व पीजी सेंटर में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा, जबकि एससी-एसटी के विद्यार्थी तथा सभी कोटि की छात्राओं को शून्य पेमेंट पर क्लिक कर रसीद डाउनलोड करना अनिवार्य होगा, अन्यथा उनका नामांकन रद्द समझा जायेगा. उन्होंने बताया कि तीसरे मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों को अपने पीजी विभाग या पीजी सेंटर में डैश बोर्ड से चयनित की गयी पृष्ठ की छायाप्रति, आवेदन प्रपत्र की छायाप्रति, तीन पासपोर्ट साइज फोटो, आरक्षित कोटि का प्रमाण पत्र, 10 वीं का प्रवेश पत्र, अंक प्रमाण पत्र, 12 वीं का प्रवेश पत्र, अंक प्रमाण पत्र, स्नातक का प्रवेश पत्र, अंक पत्र, परित्याग पत्र, माइग्रेशन सर्टिफिकेट (मुंगेर विश्वविद्यालय को छोड़कर) जमा करना अनिवार्य होगा. इधर, उक्त सत्र में अबतक पूर्व के दो मैरिट लिस्ट को मिलाकर कुल 2,730 विद्यार्थी नामांकन ले चुके हैं. जिसमें अबतक कला संकाय में 2,167, विज्ञान संकाय में 436 तथा वाणिज्य संकाय में 127 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel