[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर उपप्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव, नौ पंससों ने मत विभाजन की तिथि तय करने की मांग

उपप्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव, नौ पंससों ने मत विभाजन की तिथि तय करने की मांग

0
उपप्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव, नौ पंससों ने मत विभाजन की तिथि तय करने की मांग

संग्रामपुर. संग्रामपुर में उपप्रपमुख अनिरुद्ध यादव के विरुद्ध पंचायत समिति सदस्यों की ओर से लाये गये अविश्वास प्रस्ताव से राजनीति हलचल तेज हो गयी है. बलिया पंचायत क्षेत्र संख्या तीन की पंचायत समिति सदस्य साधना देवी के नेतृत्व में कुल 11 में से 9 पंचायत समिति सदस्यों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन प्रखंड प्रमुख को सौंपा है. इसमें अविलंब मत विभाजन की तिथि निर्धारित करने की मांग की है. यह प्रस्ताव बिहार पंचायत राज अधिनियम 2006 एवं राज्य निर्वाचन आयोग, पटना के दिशा-निर्देश के आलोक में प्रस्तुत किया गया है. आवेदन में पंचायत समिति सदस्यों ने उपप्रमुख पर आरोप लगाया गया है कि वे अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं कर रहे हैं. सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया कि वे नियमित रूप से कार्यालय नहीं आते हैं. इससे आम जनता की समस्याओं के समाधान में बाधा उत्पन्न हो रही है. इसके अतिरिक्त सामाजिक न्याय समिति के अध्यक्ष होने के बावजूद पिछले दो वर्षों में एक भी बैठक आयोजित नहीं की. पंचायत समिति सदस्यों के साथ समन्वय की कमी, जनशिकायतों की अनदेखी तथा विकास कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया है. गौरतलब है कि इससे पूर्व दीदारगंज पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सचिन कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था. उनके पदमुक्त होने के बाद अनिरुद्ध यादव उपप्रमुख निर्वाचित हुए थे. अब दूसरी बार उनके भी खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने से प्रखंड की राजनीति सरगर्मी बढ़ गयी है. सभी की निगाहें अब प्रमुख के अगले कदम और मत विभाजन की संभावित तिथि पर टिकी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel