[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर 18 घंटे लेट पहुंची नई दिल्ली-मालदा स्पेशल एक्सप्रेस

18 घंटे लेट पहुंची नई दिल्ली-मालदा स्पेशल एक्सप्रेस

0
18 घंटे लेट पहुंची नई दिल्ली-मालदा स्पेशल एक्सप्रेस

जमालपुर. मालदा रेल मंडल के भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड पर ट्रेनों के लेट चलने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा. इस क्रम में 03414 डाउन नई दिल्ली-मालदा टाउन स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से अनिश्चित 18 घंटे लेट से जमालपुर पहुंची. जानकारी के अनुसार इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय प्रातः 3:08 बजे था, परंतु यह ट्रेन संध्या 19 बजे मोकामा स्टेशन ही पहुंची थी. बताया गया कि यह ट्रेन लगभग 18 घंटे विलंब से चल रही है. 13031 अप एक घंटा लेट चलकर रात्रि एक 20:00 बजे जमालपुर पहुंची. 03459 अप भागलपुर-जमालपुर डेमू ट्रेन अपने निर्धारित समय 11:45 बजे के बजाय 2:35 बजे जमालपुर आयी. 12368 डाउन आनंद विहार-भागलपुर विक्रमशिला सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग डेढ़ घंटे विलंब से चलकर 8:15 बजे जमालपुर पहुंची. जबकि इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय प्रातः 6:45 बजे है. इसी प्रकार 13236 डाउन दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग ढाई घंटे विलंब से चलकर 12:20 बजे जमालपुर आयी. जबकि इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय प्रातः 9:52 बजे है. वहीं 22406 डाउन आनंद विहार-भागलपुर गरीब रथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय प्रातः 9:20 बजे के बजे अपराह्न 13:34 बजे जमालपुर पहुंची. मानसी से जमालपुर के बीच चलने वाली 03473 अप डेमो पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से 2 घंटे लेट चलकर जमालपुर पहुंची. इस ट्रेन का जमालपुर पहुंचने का निर्धारित समय अपराह्न 12:25 बजे है, परंतु यह ट्रेन 14:26 बजे जमालपुर आई. जिसके कारण जमालपुर से तिलरत जाने वाली 03454 डाउन डेमो पैसेंजर ट्रेन एक घंटा 40 मिनट विलंब से अपने निर्धारित समय अपराह्न 13:00 के बजाय 14:40 बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel