[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर राष्ट्रीय राजमार्ग-80 को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर चला अभियान

राष्ट्रीय राजमार्ग-80 को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर चला अभियान

0
राष्ट्रीय राजमार्ग-80 को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर चला अभियान

हेरूदियारा से सिंघिया चौक तक प्रशासन का अभियान

मुंगेर

राष्ट्रीय राजमार्ग-80 को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए सोमवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए व्यापक अभियान चलाया. जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार अलबेला के नेतृत्व में लखीसराय-मुंगेर पथ स्थित एनएच-80 पर हेरूदियारा से बाहाचौकी तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से बनी दुकानों और झोपड़ीनुमा संरचनाओं को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया. अभियान में एमवीआई मो जमीर आलम, राष्ट्रीय राजमार्ग टास्क फोर्स की टीम, एनएचएआई के अधिकारी, यातायात थाना पुलिस, स्थानीय थाना पुलिस एवं अन्य प्रशासनिक कर्मी मौजूद रहे.

दुकानदारों में मची अफरा-तफरी

प्रशासन की कार्रवाई शुरू होते ही सड़क किनारे दुकान लगाकर व्यवसाय कर रहे लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. कई दुकानदार आनन-फानन में अपनी दुकान का सामान, बांस-बल्ला और टीन हटाते नजर आए. अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार बढ़ते अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी. सड़क संकरी होने से जाम और दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी. इसी को ध्यान में रखते हुए अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया. डीटीओ ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा. वहीं एनएच के सहायक अभियंता ने बताया कि नौवागढ़ी से बरियारपुर तथा बरियारपुर से खड़गपुर तक अतिक्रमणकारियों को पूर्व में नोटिस दिया जा चुका है और माइकिंग के माध्यम से भी चेतावनी दी गई है. निर्धारित तिथि पर वहां भी अभियान चलाकर मुख्य सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाया जाएगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel