[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर 9 व 11 फरवरी को तीन एचडब्ल्यूसी का होगा नेशनल असेसमेंट

9 व 11 फरवरी को तीन एचडब्ल्यूसी का होगा नेशनल असेसमेंट

0
9 व 11 फरवरी को तीन एचडब्ल्यूसी का होगा नेशनल असेसमेंट

जिले में अबतक 5 एचडब्ल्यूसी हासिल कर चुके हैं इन्क्वास के स्टेट और नेशनल सर्टिफिकेशन

मुंगेर. जिले के तीन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का इन्क्वास सर्टिफिकेशन को लेकर नेशनल टीम इस माह असेसमेंट करेगी. जिसके लि, स्वास्थ्य विभाग तैयारी कर रही है.

सीएस डॉ राजू ने बताया कि जिले के तीन एचडब्ल्यूसी का 9 और 11 फरवरी का सेंट्रल टीम असेसमेंट करेगी. जिसमें 9 फरवरी को जमालपुर प्रखंड के एचडब्ल्यूसी इंद्ररूख पश्चिमी का सेंट्रल टीम असेसमेंट करेगी. जबकि 11 फरवरी को सेंट्रल टीम हवेली खड़गपुर प्रखंड के एचडब्ल्यूसी मंझगांय तथा तारापुर प्रखंड के एचडब्ल्यूसी खैरा का असेसमेंट करेगी. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्ष 2027 तक जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों के लिए इन्क्वास सर्टिफिकेशन हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. जिसके लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों को लगातार तैयारी करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही जिला मुख्यालय के अधिकारियों को भी समय-समय पर संबंधित एचडब्ल्यूसी के निरीक्षण और वहां चल रही तैयारियों को लेकर निर्देशित किया गया है.

जिले में अबतक 5 एचडब्ल्यूसी को इन्क्वास सर्टिफिकेट

जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो फैजान आलम अशरफी ने बताया कि जिले में अबतक 13 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर इन्क्वास में स्टेट सर्टिफिकेशन हासिल कर चुका है. जबकि इनमें से 5 एचडब्ल्यूसी स्टेट और नेशनल दोनों असेसमेंट में सफल होने के बाद इन्क्वास सर्टिफिकेशन हासिल कर चुके हैं. जिसमें संग्रामपुर प्रखंड का एचडब्ल्यूसी हुआ, बरियारपुर प्रखंड का एचडबलूसी कल्याणपुर नीरपुर व करहरिया, सदर प्रखंड का एचडब्ल्यूसी हसनपुर तथा जमालपुर प्रखंड का एचडब्ल्यूसी इंद्ररूख पूर्वी शामिल है. वही 3 एचडब्ल्यूसी का नेशनल असेसमेंट हो चुका है. जिसका रिजल्ट अबतक नहीं आया है. इसमें संग्रामपुर प्रखंड का एचडब्ल्यूसी कुमरसार, खड़गपुर प्रखंड का एचडब्ल्यूसी हथिया तथा सदर प्रखंड का एचडब्ल्यूसी चड़ौन शामिल है. उन्होंने बताया कि मार्च माह में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अन्य 32 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के स्टेट असेसमेंट को लेकर आवेदन किया जायेगा. जिसके लिए संबंधित एचडब्ल्यूसी की समीक्षा कर तैयारी करने का निर्देश दिया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel