[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर गुलाबी ठंड के साथ गिरने लगा मुंगेर का पारा, अगले पांच दिन न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट

गुलाबी ठंड के साथ गिरने लगा मुंगेर का पारा, अगले पांच दिन न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट

0
गुलाबी ठंड के साथ गिरने लगा मुंगेर का पारा, अगले पांच दिन न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट

मुंगेर. नवंबर माह के साथ वैसे तो मुंगेर में गुलाबी ठंड आरंभ हो जाती है, लेकिन बीते दिनों मोंथा चक्रवात के कारण बदले मौसम के बाद मुंगेर में अब गुलाबी ठंड के साथ पारा भी गिरने लगा है. वहीं मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिन अधिकतम तापमान तो सामान्य बना रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आयेगी, जिससे रात के समय ठंड बढ़ सकती है.

मोंथा चक्रवात के कारण बदले मौसम के बाद अब मुंगेर में गुलाबी ठंड भी आरंभ हो चुकी है, जिसके कारण धूप निकलने के बाद भी जहां लोगों को गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है. वहीं अधिकतम तापमान में भी लगभग दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है, लेकिन गुलाबी ठंड आरंभ होने के साथ शहर में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी, जो लगभग चार डिग्री तक कम हो गया है, जिससे अब सुबह और रात के समय ठंड का एहसास होने लगा है. शुक्रवार को जहां मुंगेर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान तीन डिग्री गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस रहा. इस बीच शुक्रवार की सुबह लगभग पांच बजे हल्की धुंध भी छायी रही, जबकि पूरे दिन खिली धूप होने के बाद भी गर्मी का एहसास नहीं हुआ.

मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों तक मुंगेर में न्यूनतम तापमान में गिरावट आयेगी. हालांकि इस दौरान अधिकतम तापमान में भी हल्की गिरावट रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक जहां मुंगेर का अधिकतम तापमान 29 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. वहीं न्यूनतम तापमान 15 से 13 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, जबकि इस दौरान 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चलेगी, जिससे रात के समय ठंड महसूस होगी.

अगले पांच दिनों का तापमान

तिथि अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

8.11.2025 29 डिग्री सेल्सियस 15 डिग्री सेल्सियस

9.11.2025 28 डिग्री सेल्सियस 14 डिग्री सेल्सियस

10.11.2025 27 डिग्री सेल्सियस 13 डिग्री सेल्सियस

11.11.2025 27 डिग्री सेल्सियस 13 डिग्री सेल्सियस

12.11.2025 26 डिग्री सेल्सियस 12 डिग्री सेल्सियस

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel