[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर धरहरा को 15 रनों से हरा कर विंटर क्रिकेट कप पर मुंगेर ने जमाया कब्जा

धरहरा को 15 रनों से हरा कर विंटर क्रिकेट कप पर मुंगेर ने जमाया कब्जा

0
धरहरा को 15 रनों से हरा कर विंटर क्रिकेट कप पर मुंगेर ने जमाया कब्जा

धरहरा. गांधी मैदान धरहरा के प्रांगण श्रीशंकर स्पोर्टिंग क्लब के तत्वाधान में खेले जा रहे विंटर क्रिकेट कप टूर्नामेंट का रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया. जिसमें मुंगेर ने धरहरा को 15 रनों से पराजित कर कप पर कब्जा जमा लिया. खेल प्रारंभ होने से पहले मुख्य अतिथि जदयू के प्रदेश महासचिव सौरव निधि ने मैदान में पहुंचकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर बल्लेबाजी करते हुए खेल की शुरुआत की. टॉस जीतकर धरहरा की टीम ने मुंगेर की टीम को बल्लेबाजी के आमंत्रित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंगेर की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 7 विकेट खोकर 162 का विशाल स्कोर बनाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी धरहरा की टीम ने निर्धारित ओवरो में 5 विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी. इस प्रकार मुंगेर की टीम ने 15 रनों से धरहरा को पराजित किया. अतिथियों ने विजेता एवं उप विजेता टीम को कप प्रदान किया. मैन ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मुंगेर टीम के रोमी को दिया गया. अंपायर की भूमिका में सुमन कुमार, नीरज कुमार तथा कॉमेंटेटर की भूमिका में गौरव कुमार एवं प्रशांत कुमार शामिल थे. इधर जिला फुटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सह पूर्व मुखिया पूर्वेंदू नारायण सिंह मैदान में गैलरी, शेड, खेल के लिए पर्याप्त रौशनी, मैदान में मिट्टी भराई वसमतलीकरण, प्याऊ और महिला व पुरुष खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग यूरिनल की व्यवस्था करने की मांग रही. जदयू के प्रदेश महासचिव सौरभ निधि ने निदान का आश्वासन दिया. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष नवीन सिंह, पूर्व जिप सदस्य बीरेंद्र सिंह, जिप सदस्य इंदुमती देवी, पंचायत समिति सदस्य आशीष कश्यप, बबीता राय, विद्यानंद सिंह, अनुज सिंह, लक्ष्मी सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel