[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर मुंगेर में तपती गर्मी के बीच सुहानी हुई सुबह, बारिश और ठंडी हवाओं से मिली राहत

मुंगेर में तपती गर्मी के बीच सुहानी हुई सुबह, बारिश और ठंडी हवाओं से मिली राहत

0
मुंगेर में तपती गर्मी के बीच सुहानी हुई सुबह, बारिश और ठंडी हवाओं से मिली राहत
मुंगेर का मौसम

मुंगेर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट.

Munger Weather Update: पिछले कई दिनों से झुलसा देने वाली गर्मी और उमस झेल रहे मुंगेरवासियों को बुधवार की सुबह बड़ी राहत मिली. मंगलवार देर रात चली तेज आंधी और हुई बारिश के बाद शहर समेत आसपास के इलाकों का मौसम सुहाना हो गया. सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने राहत महसूस की.

देर रात की बारिश ने बदला मौसम का मिजाज

मंगलवार देर रात अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई. बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ गई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई. सुबह के समय मौसम इतना खुशनुमा था कि लोग घरों से बाहर निकलकर टहलते और ठंडी हवाओं का आनंद लेते नजर आए.

सुबह की ठंडी हवा से लोगों को मिली राहत

बुधवार सुबह शहर में धूप का असर काफी कम दिखा. ठंडी हवाओं के कारण लोगों को तेज गर्मी का एहसास नहीं हुआ. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों ने मौसम में आए बदलाव से राहत महसूस की. कई दिनों बाद सुबह का मौसम सामान्य और सुकूनभरा नजर आया.

दिन चढ़ने के बाद भी नहीं बढ़ी तपिश

हालांकि सुबह के बाद धूप निकली, लेकिन पिछले दिनों जैसी तेज तपिश महसूस नहीं हुई. मौसम में बनी ठंडक के कारण दिनभर वातावरण अपेक्षाकृत सामान्य बना रहा. बाजारों और सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा दिखी.

मौसम विभाग ने जताई बादल छाए रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. विभाग ने दिनभर हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई है. पूरब दिशा से करीब 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है, जिससे मौसम में ठंडक बनी हुई है.

उमस और गर्मी से मिली अस्थायी राहत

मौसम में आए इस बदलाव से लोगों ने राहत की सांस ली है. लगातार पड़ रही गर्मी के बीच बारिश और ठंडी हवाओं ने कुछ समय के लिए लोगों को सुकून जरूर दिया है. हालांकि मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.

Also Read: Gaya Ji News: इमामगंज में मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज, अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel