[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर सुबह से तपने लगा मुंगेर, तेज धूप और उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

सुबह से तपने लगा मुंगेर, तेज धूप और उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

0
सुबह से तपने लगा मुंगेर, तेज धूप और उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
सुबह से ही खिलने लगी कड़ी धूप

मुंगेर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट

Munger Weather Update: जिले में एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ने लगा है. मंगलवार की सुबह छह बजे के बाद ही तेज धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया. सूर्य की तीखी किरणों और बढ़ती उमस के कारण सुबह से ही लोगों को भीषण गर्मी का एहसास होने लगा. मौसम में नमी अधिक रहने के कारण लोगों को सामान्य तापमान से अधिक गर्मी महसूस हो रही है.

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. वहीं उमस के कारण लोगों को 41 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी महसूस हो सकती है. न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

गर्म हवाओं ने बढ़ाई परेशानी

सोमवार को पूरब-उत्तर दिशा से करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलती रहीं. इसका असर जनजीवन पर साफ दिखाई दिया. दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही और अधिकांश लोग धूप से बचने के लिए घरों में ही रहे.

मौसम विभाग ने जारी की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है. विशेषज्ञों ने पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने तथा धूप से बचाव के लिए छाता, गमछा या टोपी का उपयोग करने की अपील की है.

लू की आशंका को लेकर सतर्क रहने की जरूरत

बढ़ते तापमान और उमस को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. दोपहर के समय धूप में अधिक देर तक रहने से बचने और बच्चों, बुजुर्गों तथा बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है. आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव नहीं होने पर गर्मी का असर और बढ़ सकता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel