[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर बारिश से बदला मौसम का मिजाज, मुंगेर में गर्मी और उमस से मिली राहत

बारिश से बदला मौसम का मिजाज, मुंगेर में गर्मी और उमस से मिली राहत

0
बारिश से बदला मौसम का मिजाज, मुंगेर में गर्मी और उमस से मिली राहत
सुबह हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया

मुंगेर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट:

Munger Weather Update: जिले में शुक्रवार सुबह हुई बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया. कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है. सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और करीब नौ बजे के बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में बारिश शुरू हो गई.

बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और ठंडी हवाएं चलने लगीं. मौसम सुहावना होने से लोगों ने राहत महसूस की. शहर के बाजारों, मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों के चेहरे खिल उठे. बच्चों और युवाओं ने भी बारिश का आनंद लिया.

कई दिनों की गर्मी के बाद राहत

पिछले कुछ दिनों से मुंगेर जिले में तेज धूप और उमस भरी गर्मी का असर बना हुआ था. दिन के समय लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा था. शुक्रवार की बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया और लोगों को राहत की सांस लेने का मौका मिला.

किसानों के लिए भी फायदेमंद साबित हुई बारिश

बारिश का सबसे अधिक लाभ किसानों को मिलने की उम्मीद है. खेतों में नमी बढ़ने से खरीफ फसलों की तैयारी को गति मिलेगी. किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश धान समेत अन्य खरीफ फसलों की बुआई के लिए लाभदायक साबित होगी. विशेष रूप से धान की खेती करने वाले किसानों में उत्साह देखा जा रहा है.

अगले कुछ दिनों तक बारिश के आसार

मौसम में आए बदलाव से आमजन और किसानों दोनों को राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है. इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है तथा लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel