[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर मुंगेर में 38°C तापमान, लेकिन महसूस हो रही 40°C की तपिश, गर्मी और उमस ने किया बेहाल

मुंगेर में 38°C तापमान, लेकिन महसूस हो रही 40°C की तपिश, गर्मी और उमस ने किया बेहाल

0
मुंगेर में 38°C तापमान, लेकिन महसूस हो रही 40°C की तपिश, गर्मी और उमस ने किया बेहाल

मुंगेर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट

Munger News : मुंगेर में मौसम का मिजाज एक बार फिर लोगों की परीक्षा ले रहा है. गुरुवार को सुबह सात बजे के बाद से ही सूरज की तीखी किरणों ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया. दिन चढ़ने के साथ तेज धूप, गर्म हवाओं और बढ़ती उमस ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं. सड़कें, बाजार और सार्वजनिक स्थान दोपहर के समय अपेक्षाकृत सूने नजर आए, क्योंकि लोग तेज गर्मी से बचने के लिए घरों में रहने को मजबूर दिखे.

बढ़ती उमस ने किया परेशान

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि हवा में मौजूद नमी और बढ़ती उमस के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से कहीं अधिक गर्मी महसूस हो रही है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों में हीट इंडेक्स 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास महसूस हो रहा है.

सुबह से ही बढ़ गई चिपचिपाहट

गुरुवार सुबह से ही वातावरण में नमी और चिपचिपाहट साफ महसूस की गई. घर से बाहर निकलने वाले लोगों को पसीना और बेचैनी का सामना करना पड़ा. खासकर कार्यालय जाने वाले कर्मचारी, छात्र और बाजार आने-जाने वाले लोग गर्मी से सबसे अधिक प्रभावित नजर आए. कई लोगों ने दिन के बजाय सुबह और शाम के समय अपने जरूरी कार्य निपटाने को प्राथमिकता दी.

धीमी गर्म हवाओं ने और बढ़ायी मुश्किल

पूरब-उत्तर दिशा से करीब 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चलती रही. हवा की गति कम होने के कारण वातावरण में गर्मी और उमस लगातार बनी रही. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तेज हवा नहीं चलने से वातावरण में मौजूद नमी बाहर नहीं निकल पा रही है, जिससे लोगों को अधिक गर्मी महसूस हो रही है.

बच्चों और बुजुर्गों पर सबसे ज्यादा असर

भीषण गर्मी और उमस का असर सबसे ज्यादा बच्चों, बुजुर्गों और खुले में काम करने वाले लोगों पर पड़ रहा है. चिकित्सकों का कहना है कि ऐसे मौसम में शरीर में पानी की कमी, थकान और हीट स्ट्रेस जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. इसलिए लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और धूप में निकलने से बचने की सलाह दी जा रही है.

अगले कुछ दिनों तक राहत के आसार कम

मौसम के मौजूदा रुख को देखते हुए फिलहाल लोगों को गर्मी और उमस से तत्काल राहत मिलने की उम्मीद कम दिखाई दे रही है. यदि हवा में नमी का स्तर इसी तरह बना रहा तो आने वाले दिनों में भी लोगों को वास्तविक तापमान से अधिक गर्मी महसूस हो सकती है. ऐसे में सावधानी और सतर्कता ही इस मौसम से बचाव का सबसे बेहतर उपाय है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel