[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय में आपदा जोखिम प्रबंधन पाठ्यक्रम लागू : कुलपति

मुंगेर विश्वविद्यालय में आपदा जोखिम प्रबंधन पाठ्यक्रम लागू : कुलपति

0
मुंगेर विश्वविद्यालय में आपदा जोखिम प्रबंधन पाठ्यक्रम लागू : कुलपति

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय एनएसएस इकाई द्वारा जमुई व लखीसराय के युवाओं के लिये सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ शनिवार को कॉलेज के ऑडिटोरियम में किया गया. जिसका उद्घाटन कुलपति प्रो संजय कुमार, डीएसडब्ल्यू प्रो महेश्वर मिश्रा, कुलसचिव प्रो घनश्याम राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

कार्यक्रम का प्रवेश कराते हुए एनएसएस को-ऑर्डिनेटर मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का विषय ”आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन” है. इसमें जमुई एवं लखीसराय के 200 प्रशिक्षुओं को राज्य आपदा मोचन बल द्वारा प्रशिक्षित किया जायेगा. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ट्रेनिंग माड्यूल और प्रशिक्षण किट प्रदान किया गया. कुलपति ने कहा कि एनईपी-2020 के अंतर्गत चार वर्षीय यूजी सीबीसीएस के एईसी-3 में आपदा जोखिम प्रबंधन पाठ्यक्रम के रूप में मुंगेर विश्वविद्यालय में लागू है. वैश्विक समकालीन समय में आपदा प्रबंधन अधिक प्रासंगिक हो गया है. कार्यक्रम के तहत थ्योरी और प्रैक्टिकल में समन्वय स्थापित होगा. साथ ही छात्र-छात्राओं में आपदा प्रबंधन के कौशल का विकास होगा. डीएसडब्ल्यू ने विश्वविद्यालय में एक्स्ट्रा कैरिकुलर एक्टिविटीज में छात्रों की सहभागिता में संवर्धन पर चर्चा की. उन्होंने वर्तमान में समाज में वैचारिक आपदा पर अपना दर्शन प्रकट किया. कुलसचिव ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बिहार सरकार की रोजगारोन्मुखी है.

प्राकृतिक व मानव निर्मित आपदा की मिली जानकारी

दूसरे सत्र में प्रशिक्षकों व प्रशिक्षुओं के परिचय के बाद प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदा से बचाव और प्रबंधन पर व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया. प्रशिक्षकों के रूप में राज्य आपदा मोचन बल से नवनीत कुमार, शत्रुधन कुमार, सचिदानंद कुमार, रितेश कुमार, चंद्रकला कुमारी, पूजा कुमारी थे. प्रशिक्षण के लिए आपदा मित्र के रूप में मो मुस्तकीम अंसारी थे. प्रत्येक दिन की गतिविधियों का अशोक कुमार शर्मा द्वारा मॉनिटरिंग किया जायेगा. मौके पर एनएसएस कार्यालय कर्मी सौरभ शांडिल्य, सुशांत, मृत्युंजय, डॉ संजय मांझी, डॉ अनीश अहमद, डॉ सुभम कुमार, डॉ प्रियरंजन तिवारी, डॉ अंशु राय, डॉ राजकिशोर प्रसाद, डॉ प्रमोद यादव, डॉ सुदीप्त मंडल, डॉ ईना आदि मौजूद थी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel