[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय : पांच अतिथि शिक्षकों का बदला कॉलेज

मुंगेर विश्वविद्यालय : पांच अतिथि शिक्षकों का बदला कॉलेज

0
मुंगेर विश्वविद्यालय : पांच अतिथि शिक्षकों का बदला कॉलेज

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने अपने पांच अतिथि शिक्षकों के सेवा विस्तार के बाद उनके पोस्टिंग कॉलेज को सेवा विस्तार अधिसूचना के मात्र पांच दिन बाद ही बदल दिया है. इसके लिए विश्वविद्यालय ने गुरुवार को अधिसूचना भी जारी कर दी है. यहां बता दें कि विश्वविद्यालय की ओर से 31 जनवरी को अपने 18 विषयों में कुल 88 अतिथि शिक्षकों को 11 माह का सेवा विस्तार दिये जाने की अधिसूचना जारी की गयी. हालांकि इस अधिसूचना में विश्वविद्यालय द्वारा कई अतिथि शिक्षकों के पोस्टिंग को सेलेक्शन कमेटी की बैठक के निर्णय के अनुसार बदल दिया था, लेकिन सेवा विस्तार की अधिसूचना जारी होने के मात्र पांच दिन बाद ही अब विश्वविद्यालय ने दोबारा 5 अतिथि शिक्षकों के पोस्टिंग कॉलेज को बदल दिया है. विश्वविद्यालय की सूचना के अनुसार, हिंदी विषय की अतिथि शिक्षक मोनिका कुमारी को पहली अधिसूचना में विश्वविद्यालय की ओर से महिला कॉलेज, खगड़िया से हटाकर एसकेआर कॉलेज, बरबीघा भेज दिया गया था. अब दोबारा उनकी पोस्टिंग कॉलेज एसकेआर कॉलेज, बरबीधा से हटाकर पूर्व के कॉलेज महिला कॉलेज, खगड़िया में कर दी गयी है. हिंदी विषय की अतिथि शिक्षक प्रियदर्शिनी जूही सिन्हा की पोस्टिंग विश्वविद्यालय द्वारा पहले एसकेआर कॉलेज, बरबीघा से महिला कॉलेज, खगड़िया कर दी गयी थी, लेकिन पांच दिन बाद ही अब दोबारा महिला कॉलेज, खगड़िया से एसकेआर कॉलेज, बरबीघा भेज दिया गया है. इसके अतिरिक्त अर्थशास्त्र के शिक्षक उज्जवल कुमार को आरडी कॉलेज, शेखपुरा से बीएनएम कॉलेज, बड़हिया, हिंदी विषय की शिक्षक नीलू अग्रवाल को कोशी कॉलेज, खगड़िया से केएसएस कॉलेज, लखीसराय तथा गणित के शिक्षक नितेश नारायण को जमालपुर कॉलेज, जमालपुर से एसकेआर कॉलेज, बरबीघा भेज दिया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel