[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर मुंगेर में आज सोमवार को किन डॉक्टरों से मिलेगा इलाज, घर से निकलने से पहले जान लें पूरा शेड्यूल

मुंगेर में आज सोमवार को किन डॉक्टरों से मिलेगा इलाज, घर से निकलने से पहले जान लें पूरा शेड्यूल

0
मुंगेर में आज सोमवार को किन डॉक्टरों से मिलेगा इलाज, घर से निकलने से पहले जान लें पूरा शेड्यूल
सांकेतिक तस्वीर

मुंगेर से हिमांशु कुमार सिंह की रिपोर्ट.

Munger Sadar Hospital OPD Today: अगर आप आज मुंगेर सदर अस्पताल में इलाज कराने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले ओपीडी का पूरा शेड्यूल जान लेना आपके लिए जरूरी है. सोमवार को सदर अस्पताल में फिजिशियन, हड्डी रोग, नेत्र, दंत और महिला रोग विभाग सहित कई महत्वपूर्ण विभागों की ओपीडी सेवा उपलब्ध रहेगी. अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार सुबह और शाम दोनों पालियों में विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श देंगे.

सभी विभाग रहेंगे डाक्टर

मुंगेर सदर अस्पताल में सोमवार को सामान्य बीमारियों से लेकर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं तक के इलाज की व्यवस्था की गई है. फिजिशियन विभाग में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. रौशन मरीजों का इलाज करेंगे, जबकि शाम 4 बजे से 6 बजे तक डॉ. शशिधर अपनी सेवाएं देंगे.

हड्डी रोग से संबंधित मरीजों के लिए डॉ. निरंजन सुबह और शाम दोनों पालियों में उपलब्ध रहेंगे. वहीं नेत्र विभाग में सुबह की पाली में डॉ. अनुराग और शाम की पाली में डॉ. रेयान मरीजों की जांच करेंगे.

महिला मरीजों के लिए भी विशेष व्यवस्था

महिला रोग विभाग में सोमवार को डॉ. स्मृति की तैनाती की गई है. वे सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और फिर शाम 4 बजे से 6 बजे तक महिला मरीजों को परामर्श और उपचार प्रदान करेंगी. अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में महिला मरीज पहुंचती हैं, जिसे देखते हुए यह विभाग विशेष रूप से सक्रिय रहेगा.

इमरजेंसी और ICU सेवाएं भी रहेंगी चालू

सदर अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं भी सामान्य रूप से संचालित होंगी. इमरजेंसी एवं आईसीयू में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. बीएन सिंह की ड्यूटी रहेगी. वहीं आईसीयू राउंड की जिम्मेदारी डॉ. के रंजन संभालेंगे.

पीकू वार्ड और एसएनसीयू में नवजात एवं बच्चों के इलाज के लिए डॉ. पंकज सागर उपलब्ध रहेंगे. प्रसव केंद्र में डॉ. अर्चना की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि मेल वार्ड राउंड का दायित्व डॉ. निरंजन के पास रहेगा.

समय पर पहुंचे, मिलेगी बेहतर सुविधा

अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर अस्पताल पहुंचें ताकि पंजीकरण और इलाज की प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके. सुबह की ओपीडी में मरीजों की संख्या अधिक रहने की संभावना है, इसलिए समय से पहुंचना सुविधाजनक रहेगा.

Also Read: पटना में बढ़ती गर्मी से जल संकट गहराया, 5 फुट नीचे गया जलस्तर, ट्यूबवेल पर बढ़ा दबाव

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel