[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर पहले मां काली की प्रतिमा को किया प्रणाम, फिर सोने के आभूषण की कर ली चोरी

पहले मां काली की प्रतिमा को किया प्रणाम, फिर सोने के आभूषण की कर ली चोरी

0
पहले मां काली की प्रतिमा को किया प्रणाम, फिर सोने के आभूषण की कर ली चोरी

मुंगेर. एक चोर जब शनिवार की रात किसी घर में चोरी नहीं कर पाया, तो वह सीधे कासिम बाजार थाना क्षेत्र के लल्लू पोखर काली मंदिर पहुंच गया. जहां उसने मां काली की प्रतिमा के समक्ष खड़ा होकर पहले प्रणाम किया. इसके बाद मां की प्रतिमा से सोने का टीका और नाक से नथिया चोरी कर मंदिर से निकल गया. चोर की यह करतूत मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

बताया जाता है कि रविवार की सुबह कुछ महिलाएं लल्लूपोखर काली मंदिर में माता काली की पूजा-अर्चना करने पहुंची. इस दौरान उनकी नजर माता की प्रतिमा पर पड़ी तो पाया कि प्रतिमा से आभूषण गायब है. इसके बाद इस चोरी की खबर पूरे मुहल्ले में फैल गयी और कुछ ही देर में वहां मुहल्लेवालों की भीड़ जमा हो गयी. चोरी की घटना से लोग काफी आक्रोशित हैं. सूचना पर कासिम बाजार थाने की पुलिस भी पहुंची. इसके बाद मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को देखा गया. इसमें साफ दिख रहा है कि एक युवक मुंह में गमछा बांधे मंदिर में आया. उसने मां काली की प्रतिमा को प्रणाम किया. इसके बाद उसने प्रतिमा पर से गहने उतार लिया. और मंदिर से बाहर निकल गया. मुंह में गमछा बंधे होने के कारण चोर की शिनाख्त नहीं हो पायी है.

कहती हैं थानाध्यक्ष

कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि चोरों ने नथ व टीका की चोरी की है. सीसीटीवी फुटेज से चोर की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस चोर को शिनाख्त करने में जुट गयी है. शीघ्र ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel