[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर मुंगेर में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं को लेकर कार्यशाला आयोजित

मुंगेर में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं को लेकर कार्यशाला आयोजित

0
मुंगेर में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं को लेकर कार्यशाला आयोजित
कार्यशाला में योजनाओं की जानकारी देते विशेषज्ञ एवं अधिकारी

युवाओं को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, उद्योगों और संस्थानों से सहयोग की अपील

मुंगेर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट:

Munger news: युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार, पटना के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, मुंगेर द्वारा मंगलवार को मुंगेर संग्रहालय सभागार में जागरूकता कार्यक्रम-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, उद्योगों एवं शैक्षणिक संस्थानों को विभिन्न रोजगार एवं कौशल विकास योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना था.

कार्यक्रम का उद्घाटन उपनिदेशक (प्रशिक्षण) आलोक कुमार, बिहार स्किल डेवलपमेंट मिशन (बीएसडीएम) के प्रतिनिधि चंदन राय, जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश तथा अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

कार्यशाला में जिले के विभिन्न उद्योगों, शैक्षणिक संस्थानों एवं युवाओं ने भाग लिया. इस दौरान प्रतिभागियों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित रोजगारोन्मुखी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई.

बीएसडीएम के प्रतिनिधि चंदन राय ने मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना (सीएम प्रतिज्ञा) का प्रस्तुतीकरण करते हुए इसके उद्देश्य, लाभ और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी. वहीं सुमित जैसवाल ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस) के तहत युवाओं को मिलने वाले अवसरों और योजना के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला.

कार्यशाला में राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना (एनएपीएस) पर भी चर्चा की गई. वक्ताओं ने बताया कि इस योजना के माध्यम से युवाओं को उद्योगों से जोड़कर रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं और उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है.

उपनिदेशक (प्रशिक्षण) आलोक कुमार ने उद्योग प्रतिनिधियों एवं शैक्षणिक संस्थानों से इन योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने और युवाओं को इनके प्रति जागरूक करने की अपील की. उन्होंने कहा कि कौशल विकास और रोजगार से जुड़ी योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं.

कार्यक्रम के अंत में जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने सभी उद्योगों, शैक्षणिक संस्थानों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं युवाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उन्हें बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने में सहायक साबित होती हैं.

एक दिवसीय कार्यशाला के समापन के साथ प्रतिभागियों को योजनाओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel