[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर जीजा ने दोस्त से मरवाई साले को गोली, हालत नाजुक, मुंगेर रेफर

जीजा ने दोस्त से मरवाई साले को गोली, हालत नाजुक, मुंगेर रेफर

0
जीजा ने दोस्त से मरवाई साले को गोली, हालत नाजुक, मुंगेर रेफर
अस्पताल में रोते-बिलखते परिजन
हवेली खड़गपुर (मुंगेर) से सौरभ कुमार की रिपोर्ट

Munger News : शामपुर थाना क्षेत्र के जोगबनी स्थान के समीप शनिवार देर शाम रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई. प्रारंभिक जांच के अनुसार, पारिवारिक रंजिश में एक जीजा ने अपने ही साले की हत्या की नीयत से अपने दोस्त से गोली चलवा दी. गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

घायल युवक की पहचान विषणपुर गांव निवासी विनोद कुमार यादव के 25 वर्षीय पुत्र सौनिक कुमार यादव के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, सौनिक अपने जीजा खगड़िया थाना क्षेत्र निवासी दिलखुश यादव (पिता- चुनचुन यादव) तथा उसके दोस्त राजा कुमार के साथ घर से नाश्ता करने निकला था. आरोप है कि जोगबनी स्थान के समीप पहले से रची गई साजिश के तहत राजा कुमार ने सौनिक पर बेहद नजदीक से गोली चला दी. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस व परिजनों को सूचना दी. इसके बाद परिजन घायल युवक को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. इधर, घायल बेटे की हालत देखकर उसकी मां सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है कि सौनिक के पिता विनोद कुमार यादव असम राइफल्स में कार्यरत हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम का माहौल है.

पारिवारिक विवाद में हुई है घटना : थानाध्यक्ष

शामपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद और पुरानी रंजिश की बात सामने आई है. इसी रंजिश के कारण जीजा दिलखुश यादव ने अपने दोस्त राजा कुमार से साले पर गोली चलवाई. हालांकि परिजनों की ओर से अभी विस्तृत बयान नहीं मिल पाया है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


नजदीक से मारी गयी है गोली : प्रभारी चिकित्सका पदाधिकारी

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुबोध कुमार ने बताया कि युवक को बेहद नजदीक से गोली मारी गई है. प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी स्थिति अत्यंत गंभीर पाई गई, इसलिए उसे तत्काल बेहतर इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल रेफर किया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है.

ALSO READ : भरत तिवारी के परिजनों से मिली यूपी और हरियाणा कांग्रेस की टीम, न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel