[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर मुंगेर मंडी में अनाज के दाम स्थिर, लेकिन आलू-प्याज में रोज बदल रहा भाव

मुंगेर मंडी में अनाज के दाम स्थिर, लेकिन आलू-प्याज में रोज बदल रहा भाव

0
मुंगेर मंडी में अनाज के दाम स्थिर, लेकिन आलू-प्याज में रोज बदल रहा भाव
Munger Mandi Bhav

Munger Mandi Bhav: मुंगेर मंडी में रविवार को खाद्यान्न, दलहन और तिलहन के दामों में स्थिरता देखने को मिली. पिछले चार दिनों से जो भाव बाजार में चल रहा था, वही कीमत रविवार को भी बनी रही. हालांकि सब्जी बाजार में आलू और प्याज के दाम में रोजाना उतार-चढ़ाव जारी है. मंडी में सुबह से किसानों, व्यापारियों और खरीददारों की आवाजाही बनी रही.

स्थानीय कारोबारियों के अनुसार इस समय बाजार में अनाज की आवक सामान्य है, इसलिए अधिकांश खाद्यान्न के दाम स्थिर बने हुए हैं. वहीं सब्जियों की आवक और मांग के अनुसार आलू और प्याज की कीमतों में रोज बदलाव देखा जा रहा है.

मक्का और गेहूं के भाव में नहीं आया बदलाव

मुंगेर मंडी में रविवार को मक्का का अधिकतम भाव 2100 रुपये और न्यूनतम 2060 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. वहीं गेहूं 2600 से 2700 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिक रहा है. कारोबारियों का कहना है कि फिलहाल बाजार में इन दोनों फसलों की कीमत स्थिर बनी हुई है.

चावल बाजार में भी भाव स्थिर रहा. मंसूरी चावल 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल और अरवा मोटा चावल 3050 से 3200 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है. वहीं बासमती चावल का भाव 12500 से 13000 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया.

दालों और सरसों के बाजार में बनी मजबूती

दलहन बाजार में मसूर दाल 7500 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल और मूंग दाल 10500 से 11000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिक रही है. अरहर दाल का भाव 9000 से 12000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचा हुआ है.

चना दाल 7500 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल और गोटा चना 6200 से 6400 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिक रहा है. वहीं गोटा मूंग का भाव 8500 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया.

सरसों बाजार में भी मजबूती बनी हुई है. काला सरसों 6800 से 7100 रुपये और पीला सरसों 7300 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है. 15 लीटर सरसों तेल का भाव 2070 से 2470 रुपये दर्ज किया गया.

आलू और प्याज के दाम में जारी है उतार-चढ़ाव

सब्जी बाजार में सबसे ज्यादा हलचल आलू और प्याज के दाम को लेकर रही. आलू 7000 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल और प्याज 1200 से 1400 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिक रहा है. कारोबारियों के अनुसार मांग और आवक के आधार पर इनके दाम में रोज बदलाव हो रहा है.

Also Read: सगे भाइयों ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, बच्चे की शर्ट बनी कैमूर हत्याकांड का सुराग, 48 घंटे में मिली थीं चार सिरकटी लाशें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel