[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर मुंगेर में भीषण एक्सीडेंट, बेकाबू कार गैरेज में घुसी, तीन मजदूरों की मौत

मुंगेर में भीषण एक्सीडेंट, बेकाबू कार गैरेज में घुसी, तीन मजदूरों की मौत

0
मुंगेर में भीषण एक्सीडेंट, बेकाबू कार गैरेज में घुसी, तीन मजदूरों की मौत
प्रदर्शन करते लोग

Munger Car Accident, वीरेंद्र कुमार सिंह: बिहार के मुंगेर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं. तेलिया तालाब के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार गलत दिशा में चली गई और सड़क किनारे मौजूद एक गैरेज में घुस गई. उस समय गैरेज में काम कर रहे तीन लोग इसकी चपेट में आ गए और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.

किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला

मृतकों की पहचान मिन्नत नगर निवासी मुहम्मद शाहिद उर्फ टिंकू, बनौदा निवासी मुहम्मद अरमान आलम और नया रामनगर थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी निवासी राजा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि तीनों रोज की तरह अपने काम में लगे हुए थे, तभी अचानक बेकाबू कार सीधे गैरेज में घुस गई. कार इतनी ज्यादा स्पीड में थी कि किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला.

घटना के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई. हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने कार को घेर लिया और पुलिस के सामने ही उसे पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ

आक्रोशित लोगों ने मुंगेर-भागलपुर मेन रोड को जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. इससे सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया. लोगों का गुस्सा इस बात को लेकर भी था कि हादसे के बाद कार चालक और उसमें सवार अन्य लोग वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए.

सूचना मिलते ही एसएचओ विपिन कुमार सिंह पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात को संभालने में जुट गए. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है और फरार चालक समेत अन्य लोगों की पहचान शुरू कर दी है.

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि जल्द से जल्द आरोपियों तक पहुंचा जा सके. इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है.

इसे भी पढ़ें: ‘बिहारी होने के कारण मारी गोली’, पांडव कुमार की हत्या पर भड़के तेजस्वी, बोले- जल्द चाहिए न्याय

Previous article Araria News : बच्चों को गुड टच, बैड टच की दी गयी जानकारी
Next article Muzaffarpur: इंजेक्शन के बाद बिगड़ी हालत, महिला की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel