[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर तारापुर में मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात

तारापुर में मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात

0
तारापुर में मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात
तारापुर अनुमंडल सभाकक्ष में मुहर्रम को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक में मौजूद प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि, सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा करते हुए.

तारापुर (मुंगेर) से संजय वर्मा की रिपोर्ट:

Muharram security in Munger: मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. इसी को लेकर सोमवार को अनुमंडल सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस संचालन, बिजली, पानी और साफ-सफाई को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए.

जुलूस और पहलाम की तिथियां तय

बैठक में जानकारी दी गई कि लखनपुर, असरगंज और संग्रामपुर में ताजिया जुलूस 26 जून को निकाला जाएगा और देर शाम पहलाम कराया जाएगा. वहीं गाजीपुर, तारापुर, कोराजी और माधोडीह में पहलाम 27 जून को संपन्न होगा.

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सभी जुलूस निर्धारित समय पर ही निकाले जाएंगे और पहलाम भी तय समय के अनुसार ही कराया जाएगा.

संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कड़ी

जुलूस के दौरान सभी संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में मुस्तैद रहने और समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया गया है.

बिजली और पानी व्यवस्था पर विशेष निर्देश

बैठक में कहा गया कि जुलूस के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित करने और पुनः चालू करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी की अनुमति अनिवार्य होगी. बिजली विभाग को तैयारी की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है.

वहीं पीएचईडी विभाग को बिजली विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर पानी आपूर्ति सुनिश्चित करने और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में टैंकर से जल आपूर्ति करने का निर्देश दिया गया है.

सफाई और प्रशासनिक तैयारी पर जोर

नगर पंचायत को साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया है. साथ ही बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष और अन्य विभागीय अधिकारियों को अपने स्तर से पूर्व समीक्षा बैठक कर सभी तैयारियां पूरी करने को कहा गया है.

अफवाहों से बचने की अपील

प्रशासन ने आम लोगों से अफवाहों से दूर रहने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है. बैठक में कई प्रशासनिक, सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधि मौजूद रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel