[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर टाइब्रेकर में मुबारकचक ने धरहरा को 4-0 से किया पराजित

टाइब्रेकर में मुबारकचक ने धरहरा को 4-0 से किया पराजित

0
टाइब्रेकर में मुबारकचक ने धरहरा को 4-0 से किया पराजित

धरहरा. धरहरा प्रखंड के गांधी फुटबॉल स्टेडियम में शनिवार को श्री शंकर स्पोर्टिंग क्लब धरहरा की ओर से आयोजित शंकर कप फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया. जिसमें श्री शंकर स्पोर्टिंग क्लब धरहरा और इलेवन स्टार फुटबॉल क्लब मुबारकचक मुंगेर के बीच मुकाबला हुआ. ट्राइब्रेकर मुकाबले में मुबारकचक ने धरहरा को 4-0 से पराजित कर फाइल में अपनी जगह बनायी. मैच आरंभ होने से पूर्व मुख्य अतिथि धरहरा थाना के सब इंस्पेक्टर प्रीतम कुमार और विशिष्ट अतिथि लक्ष्मीकांत सिंह, इंजीनियर देवेश कुमार सिंह, उमाशंकर सिंह, पूर्वेंदु नारायण सिंह और अनिल सिंह ने मैदान में पहुंचकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. खेल की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. शुरुआत में शंकर स्पोर्टिंग क्लब धरहरा को गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी. मुबारकचक के खिलाड़ियों को भी कुछ अच्छे अवसर मिले, लेकिन वे भी गोल में तब्दील नहीं हो सके. मध्यांतर तक दोनों टीमें 0-0 की बराबरी पर रहीं. मध्यांतर के बाद भी दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी. इसके बाद टाइब्रेकर के जरिए मैच का फैसला किया गया. जिसमें इलेवन स्टार फुटबॉल क्लब मुबारकचक मुंगेर ने 4-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया. आयोजक समिति ने बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल मैच 28 अप्रैल को एससी शीतलपुर बनाम इलेवन स्टार फुटबॉल क्लब मुबारकचक मुंगेर के बीच खेला जाएगा. फाइनल मैच के मुख्य अतिथि जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नचिकेता मंडल और विशिष्ट अतिथि मुंगेर के जदयू जिलाध्यक्ष सौरव निधि होंगे. निर्णायक मंडली में सुधांशु, कपिल मंडल और संतोष कुमार सिंह थे. जबकि रिजर्व रेफरी मनीष कुमार थे. मौके पर हरिवल्लभ सिंह, चंद्रशेखर सिंह, नंदकिशोर सिंह, सच्चिदानंद पांडेय, अनिल सिंह, शेषनाथ मंडल, विवेकानंद सिंह, संजीव सिंह, संजय दास, मैथिली शरण, उपेन्द्र यादव आदि मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel