[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर राजभवन में कुलाधिपति के समक्ष 12 मई को एमयू का होगा प्रेजेंटेशन

राजभवन में कुलाधिपति के समक्ष 12 मई को एमयू का होगा प्रेजेंटेशन

0
राजभवन में कुलाधिपति के समक्ष 12 मई को एमयू का होगा प्रेजेंटेशन

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, वित्तीय, प्रशासनिक व आधारभूत संरचनाओं सहित स्थापना से अबतक की स्थिति को लेकर 12 मई को राजभवन में एमयू का प्रेजेंटेशन होगा, जहां कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन के समक्ष एमयू के अधिकारी अपना प्रेजेंटेशन देंगे. इसके लिए राजभवन द्वारा पूर्व में ही विश्वविद्यालय को पत्र भेजा गया है. वहीं इसे लेकर विश्वविद्यालय द्वारा भी तैयारी आरंभ कर दी गयी है. बता दें कि कुलाधिपति सभी विश्वविद्यालय की स्थिति का आंकलन करेंगे. इसमें विश्वविद्यालय के स्थापना काल से अबतक विश्वविद्यालय की स्थिति, शैक्षणिक व्यवस्थाएं, सत्रों की स्थिति, वित्तीय मामलों की स्थिति, प्रशासनिक कार्य, विश्वविद्यालय व कॉलेजों के आधारभूत संरचनाओं की समीक्षा कुलाधिपति द्वारा की जायेगी. इसके लिए राजभवन द्वारा विश्वविद्यालय को पीपीटी प्रेजेंटेशन तैयार करने का निर्देश दिया गया है. इसका प्रदर्शन विश्वविद्यालय के अधिकारी 12 मई को राजभवन में करेंगे. एमयू के पीआरओ डॉ सूरज कोनार ने बताया कि राजभवन की ओर से विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, वित्तीय, प्रशासनिक व आधारभूत संरचनाओं सहित स्थापना से अबतक की स्थिति को लेकर प्रेजेंटेशन तैयार करने का निर्देश दिया गया है. इसका प्रदर्शन 12 मई को राजभवन में होगा. इसकी तैयारी विश्वविद्यालय द्वारा की जा रही है. इसके साथ ही इसे तैयार करने के लिए कुलपति द्वारा सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel