[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर इंटर यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री टूर्नामेंट को लेकर एमयू की टीम रवाना

इंटर यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री टूर्नामेंट को लेकर एमयू की टीम रवाना

0
इंटर यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री टूर्नामेंट को लेकर एमयू की टीम रवाना

मुंगेर. इंटर यूनिवर्सिटी क्रॉस कंट्री टूर्नामेंट के लिए मुंगेर विश्वविद्यालय की छह सदस्यीय महिला टीम मंगलवार को रवाना हुई. जो मैंगलोर विश्वविद्यालय, मंगलौर में 27 फरवरी को आयोजित होगा. बताया गया कि छह सदस्यीय महिला टीम में प्रेमलता, वर्षा, सुमन, प्रीति, लक्ष्मी और राधा है. टीम कोच के रूप में बीआरएम कॉलेज की संगीता कुमारी और टीम मैनेजर के रूप में क्रीड़ा सचिव डॉ संजय मांझी है. टीम को विश्वविद्यालय द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए फ्लाइट से भेजा जा रहा है. डीएसडब्ल्यू प्रो महेश्वर मिश्रा ने कहा कि छात्र-छात्राओं का खेल कूद में सहभागिता के लिए मुंगेर विश्वविद्यालय निरंतर प्रयासरत है. खिलाड़ियों की प्रतिभा का संवर्धन करने के लिए मुंगेर विश्वविद्यालय भरपूर प्रयास करेगी. टीम के रवाना होने पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो संजय कुमार, कुलसचिव प्रो घनश्याम राय सहित सभी अधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी. कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय खेलकूद में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएगा. इसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा लगातार अपने सभी महाविद्यालयों को न केवल खेल के आधारभूत संरचनाओं को विकसित करने का निर्देश दिया गया है, बल्कि प्रत्येक इंटर कॉलेज टूर्नामेंट में सभी महाविद्यालयों को प्रतिभाग करने को कहा गया है, ताकि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ बेहतर खेल का माहौल मिल सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel