[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर एमयू ने जारी किया स्नातक पार्ट-3 कला संकाय का रिजल्ट

एमयू ने जारी किया स्नातक पार्ट-3 कला संकाय का रिजल्ट

0
एमयू ने जारी किया स्नातक पार्ट-3 कला संकाय का रिजल्ट

मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय ने लगभग चार माह के लंबे इंतजार के बाद सत्र 2021-24 स्नातक पार्ट-3 के कला संकाय का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने सत्र 2023-25 बीएड पार्ट-1 व सत्र 2022-24 बीएड पार्ट-2, सत्र 2022-25 बीबीए पार्ट-2 तथा सत्र 2021-24 बीबीए पार्ट-3 का रिजल्ट भी जारी किया गया है. एमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि स्नातक पार्ट-3 कला संकाय में कुल 25,485 परीक्षार्थियों में 14,142 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी तथा 10,534 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं. वहीं 352 परीक्षार्थी फेल व 450 परीक्षार्थियों का रिजल्ट लंबित है. वहीं परीक्षा के दौरान सात परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया था. इसके अतिरिक्त बीएड पार्ट-1 में कुल 498 परीक्षार्थियों में 493 परीक्षार्थी उत्तीर्ण, 3 परीक्षार्थी निष्कासित एवं शेष 2 परीक्षार्थी फेल हुए हैं. जबकि बीएड पार्ट-2 में कुल 490 परीक्षार्थियों में 487 परीक्षार्थी उत्तीर्ण, दो अनुपस्थित तथा एक फेल हुए. इधर, बीबीए पार्ट-2 में एसके कॉलेज लोहंडा में कुल तीन परीक्षार्थियोें में सभी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए. वहीं बीबीए पार्ट-3 में एसके कॉलेज, लोहंडा के कुल पांच परीक्षार्थियों में सभी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए. जबकि आरडी कॉलेज, शेखपुरा में कुल छह परीक्षार्थियों में सभी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel