[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर कुलाधिपति के पत्र के बाद सीनेट चुनाव को लेकर एमयू मांग रहा राजभवन से मार्गदर्शन

कुलाधिपति के पत्र के बाद सीनेट चुनाव को लेकर एमयू मांग रहा राजभवन से मार्गदर्शन

0
कुलाधिपति के पत्र के बाद सीनेट चुनाव को लेकर एमयू मांग रहा राजभवन से मार्गदर्शन

16 अगस्त से ही सीनेट चुनाव को लेकर होना था नॉमिनेशन, प्रतिनिधि, मुंगेर. 6 अगस्त को कुलाधिपति द्वारा मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति के अधिकारों को सीमित करने के लिये दोबारा भजे गये पत्र ने सीनेट चुनाव पर भी ग्रहण लगा दिया है. एमयू में सीनेट चुनाव को लेकर आरंभ होने वाला नॉमिनेशन प्रक्रिया शुक्रवार से आरंभ नहीं हो पायी. वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन अब सीनेट चुनाव को लेकर राजभवन से मार्गदर्शन मांगा है. बता दें कि एमयू द्वारा पूर्व में ही सीनेट चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गयी थी. जिसके अनुसार 16 अगस्त शुक्रवार से सीनेट चुनाव को लेकर नॉमिनेशन आरंभ होना था, लेकिन इससे पहले ही 6 अगस्त को कुलाधिपति द्वारा विश्वविद्यालय को एक पत्र भेजा गया था, जिसके अनुसार कुलाधिपति द्वारा 10 मई को ही कुलपति के अधिकारों को सीमित करने के बाद लिये गये निर्णयों की अनुशंसा किये जाने की बात कही गयी है. ऐसे में अब विश्वविद्यालय द्वारा सीनेट चुनाव को लेकर भी राजभवन से मार्गदर्शन मांगा जा रहा है. इधर अब दो दिन बाद कुलपति प्रो. श्यामा राय का कार्यकाल भी समाप्त होने वाला है. जिसके बाद राजभवन द्वारा नये कुलपति की घोषणा की जायेगी. ऐसे में अब छात्र संघ चुनाव की तरह सीनेट चुनाव पर भी ग्रहण लग चुका है. कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर ने बताया कि सीनेट चुनाव को लेकर राजभवन से मार्गदर्शन मांग जा रहा है. राजभवन से मार्गदर्शन मिलने के बाद ही इस संबंध में कुछ स्पष्ट हो पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel