[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर आज व कल बंद रहेंगे एमयू मुख्यालय व कॉलेज

आज व कल बंद रहेंगे एमयू मुख्यालय व कॉलेज

0
आज व कल बंद रहेंगे एमयू मुख्यालय व कॉलेज

मुंगेर. एमयू मुख्यालय व उसके कॉलेज रविवार और सोमवार को बंद रहेंगे. जिसके बाद मंगलवार 27 अगस्त से विश्वविद्यालय के कार्यालय व कॉलेज खुलेंगे. बता दें कि रविवार को सप्ताहिक अवकाश तथा 26 अगस्त सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व अवकाश को लेकर एमयू मुख्यालय के सभी कार्यालय व कॉलेज बंद रहेंगे.

स्नातक पार्ट-2 व बैकलॉग के लिये परीक्षा फॉर्म की तिथि समाप्त

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 के नियमित, सत्र 2021-24, सत्र 2020-23 बैकलॉग सहित सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 तथा सत्र 2021-24, सत्र 2020-23 बैकलॉग के विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म 23 अगस्त से भराया जा रहा था. जिसमें उक्त सत्र के नियमित व बैकलॉग विद्यार्थियों को 24 अगस्त तक परीक्षा फॉर्म भरने का समय दिया गया था. जिसकी तिथि शनिवार को समाप्त हो गयी. इधर उक्त सत्र में अंतिम तिथि तक पूर्व में परीक्षा फॉर्म भर चुके विद्यार्थियों को मिलाकर कुल 27,366 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा. इसमें कला संकाय में 24,338, विज्ञान संकाय में 2,680 तथा वाणिज्य संकाय में 348 विद्यार्थियों ने अबतक परीक्षा फॉर्म भरा.

एलएलबी सेमेस्टर-1 में अबतक 41 नामांकन

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर पहली मैरिट लिस्ट के लिये नामांकन की प्रक्रिया 16 अगस्त से आरंभ की गयी है. जिसमें विद्यार्थियों को 26 अगस्त तक का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो जायेगी. डीएसडब्लू सह नामांकन समिति पदाधिकारी डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पहले मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थी उक्त अवधि में संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराते हुये नामांकन ले सकते हैं. नामांकन प्रक्रिया को लेकर विद्यार्थी महाविद्यालय से संपर्क करेंगे. जबकि निर्धारित तिथि के बाद प्रवेश के लिये किसी भी दावे पर विचार नहीं किया जायेगा. नामांकन के समय विद्यार्थियों को 18,320 रूपये का नामांकन शुल्क जमा करना होगा. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 41 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel