[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर कल खुलेंगे एमयू मुख्यालय व कॉलेज

कल खुलेंगे एमयू मुख्यालय व कॉलेज

0
कल खुलेंगे एमयू मुख्यालय व कॉलेज

मुंगेर. एमयू मुख्यालय व उसके कॉलेज सोमवार को बंद रहेंगे. जिसके बाद मंगलवार 27 अगस्त से विश्वविद्यालय के कार्यालय व कॉलेज खुलेंगे. बता दें कि रविवार को साप्ताहिक अवकाश के तहत विश्वविद्यालय व कॉलेज बंद रहे, जबकि 26 अगस्त सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व अवकाश को लेकर एमयू मुख्यालय के सभी कार्यालय व कॉलेज बंद रहेंगे. इसके बाद 27 अगस्त मंगलवार को विश्वविद्यालय व कॉलेज खुलेंगे.

जल्द जारी होगा स्नातक पार्ट-1 परीक्षा के लिए शेड्यूल

मुंगेर. एमयू द्वारा अंतिम रूप से सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-2 के नियमित व सत्र 2021-24 तथा सत्र 2020-23 बैकलॉग सहित सत्र 2022-25 स्नातक पार्ट-1 के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है. वहीं अब जल्द ही विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक पार्ट-1 परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी किया जायेगा. जिसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा 5 सितंबर संभावित तिथि निर्धारित की गयी है.

एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकन की अंतिम तिथि आज

मुंगेर. एमयू द्वारा अपने एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में सत्र 2024-27 एलएलबी सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर पहली मैरिट लिस्ट के लिए नामांकन की प्रक्रिया 16 अगस्त से आरंभ की गयी है. इसमें विद्यार्थियों को 26 अगस्त तक का समय दिया गया है. जिसकी अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो जायेगी. डीएसडब्लू सह नामांकन समिति पदाधिकारी डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पहले मैरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थी उक्त अवधि में संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराते हुए नामांकन ले सकते हैं. नामांकन प्रक्रिया को लेकर विद्यार्थी महाविद्यालय से संपर्क करेंगे. जबकि निर्धारित तिथि के बाद प्रवेश के लिए किसी भी दावे पर विचार नहीं किया जायेगा. नामांकन के समय विद्यार्थियों को 18,320 रुपये का नामांकन शुल्क जमा करना होगा. इधर, उक्त सत्र में अबतक कुल 41 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है.

कल होगी स्नातक सेमेस्टर-2 के सातवें दिन की परीक्षा

मुंगेर. एमयू द्वारा 16 अगस्त से 23 केंद्रों पर सत्र 2023-27 स्नातक सेमेस्टर-2 की परीक्षा ली जा रही है. इसके सातवें दिन की परीक्षा 27 अगस्त मंगलवार को दो पालियों में ली जायेगी. इसमें प्रथम पाली में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के एईसी-2 इंनवाइरोमेंटल साइंस विषय की परीक्षा होगी. जबकि दूसरी पाली में कला संकाय के एईसी-2 इनवाइरोमेंटर साइंस की परीक्षा ली जायेगी.

स्नातक सेमेस्टर-1 के लिए कल से रजिस्ट्रेशन

मुंगेर. एमयू द्वारा सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 27 अगस्त मंगलवार से आरंभ की जायेगी. नामांकन समिति पदाधिकारी सह डीएसडब्लू डॉ भवेशचंद्र पांडेय ने बताया कि सीबीसीएस के तहत स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों के लिए 27 से 31 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया संचालित की जायेगी. इसमें संबंधित सत्र के विद्यार्थियों के लिए अपने-अपने कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel