[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर आज खुलेंगे एमयू मुख्यालय व कॉलेज

आज खुलेंगे एमयू मुख्यालय व कॉलेज

0
आज खुलेंगे एमयू मुख्यालय व कॉलेज

मुंगेर – एमयू मुख्यालय के कार्यालय व कॉलेज लंबे अवकाश के बाद अब गुरूवार को खुलेंगे. बता दें कि राजभवन से स्वीकृत अवकाश कैलेंडर के अनुसार दीपावली के पहले 18 अक्तूबर से ही विश्वविद्यालय व कॉलेजों में दीपावली, भैयादूज, गोवर्धनपूजा तथा छठ पर्व को लेकर अवकाश हो गया था. जिसमें पर्व को लेकर 28 अक्तूबर तक विश्वविद्यालय व कॉलेज बंद रहे. जबकि 29 अक्तूबर बुधवार को क्षतिपूर्ति अवकाश को लेकर विश्वविद्यालय व कॉलेज बंद रहे. जिसके बाद अब गुरूवार से विश्वविद्यालय व उसके सभी कॉलेज सुचारू रूप से खुलेंगे.

——————————————–

1 नवंबर तक पीजी सेमेस्टर-3 में नामांकन

मुंगेर – एमयू ने अपने सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-1 व 2 के पास व उत्तीर्ण सहित सत्र 2023-25 पीजी सेमेस्टर-1 व 2 के पास व उत्तीर्ण विद्यार्थी के लिये सत्र 2024-26 पीजी सेमेस्टर-3 में नामांकन की प्रक्रिया दोबारा 29 अक्तूबर से आरंभ की है. जिसमें विद्यार्थियों को नामांकन के लिये 1 नवंबर तक का समय दिया जायेगा. इसमें उक्त सत्र के विद्यार्थी अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेज सत्यापित कराते हुये नामांकन लेंगे. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 740 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. जिसमें कला संकाय में 508, विज्ञान संकाय में 214 तथा वाणिज्य संकाय में 24 विद्यार्थियों ने अबतक नामांकन कराया है.

———————————————-

स्नातक सेमेस्टर-1 में अबतक कुल 37,297 रजिस्ट्रेशन

मुंगेर – एमयू अपने सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन ले चुके वैसे विद्यार्थी, जो पूर्व में किसी कारण रजिस्ट्रेशन से वंचित रह गये थे. वैसे विद्यार्थियों के लिये 29 अक्तूबर से दोबारा रजिस्ट्रेशन का मौका दिया गया है. जिसमें विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराते हुये एक नवंबर तक रजिस्ट्रेशन कराने का समय दिया गया है. इधर उक्त सत्र में अबतक कुल 37,297 विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. जिसमें कला संकाय में 31,650, विज्ञान संकाय में 5,268 तथा वाणिज्य संकाय में 379 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel